बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोगों की सामूहिक खुदकुशी करने के मामले की तरह वसंतकुंज मामले में भी अंधविश्वास की बातें सामने आ रही हैं। पुलिस का कहना है कि फ्लैट नंबर सी-4, चौहान मोहल्ला, रंगपुरी निवासी हीरालाल शर्मा की बेटियों की कमर और गले में काफी मात्रा में कलावा बंधा हुआ था।
ऐसे में पुलिस अंधविश्वास के कारण खुदकुशी जैसा कदम उठाने के दृष्टिकोण से भी मामले की जांच कर रही है। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस को शुरुआती जांच में पता लगा है कि खुदकुशी करने से एक दिन पहले घर में परिवार ने जितिया पूजा की थी।
विज्ञापन
2 of 8
एक पिता ने अपनी चार दिव्यांग बेटियों के साथ इस इमारत की तीसरी मंजिल पर अपने घर में खुदकुशी कर ली
- फोटो : भूपिंदर सिंह
इसके लिए हीरालाल दुकान से लड्डू भी लेकर आया था। घर में लड्डू मिले हैं। पूजा करने के बाद हीरालाल चौराहे पर कुछ रखने गया था, तभी पड़ोसियों ने उसे देखा था। इसके बाद किसी ने भी पिता व बेटियों को बाहर नहीं देखा था। पड़ोसियों ने बताया कि वे परिवार के बारे में ज्यादा नहीं जानते। सिर्फ ये पता था कि चार बेटियां हैं। मां की एक वर्ष पहले कैंसर से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
3 of 8
delhi suicide
- फोटो : एजेंसी
ये होती है जितिया पूजा
बिहार में महिलाएं हर साल आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जितिया का निर्जला व्रत रखती हैं। शाम के समय विधि-विधान से इसकी पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस व्रत को रखने से संतान के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही, लंबी उम्र की प्राप्ति होती है। हीरालाल की एक बेटी पूरी तरह देख नहीं पाती थी। दो बेटियां चल नहीं पाती थीं। एक बेटी दिव्यांग थी। वह टैक्सी से बेटियों को ओखला स्थित ईएसआई अस्पताल व अन्य जगहों पर ले जाता था। पड़ोसी बेटियों को टैक्सी से इलाज के लिए ले जाने और गोदी में उठाकर ऊपर-नीचे लाते व ले जाते हुए देखते थे।
4 of 8
मृतक हीरालाल का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
छह माह पहले नौकरी चली गई थी
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पिता हीरालाल कारपेंटर का काम करता था। हीरालाल पिछले 28 वर्षों से इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर, वसंत कुंज में बढ़ई का काम करता था। उसका वेतन 25 हजार रुपये प्रति माह था। पत्नी की मौत एक साल पहले कैंसर से हुई थी। उसके बाद हीरालाल अकेला पड़ गया था। पत्नी की मौत के बाद बेटियों की जिम्मेदारी उसके ऊपर आ गई तो वह समय से नौकरी पर नहीं जा पाता था। इस कारण उसे अस्पताल प्रशासन ने नौकरी से निकाल दिया था। इससे वह घोर आर्थिक परेशानी से घिर गया था।
विज्ञापन
5 of 8
एक पिता ने अपनी चार दिव्यांग बेटियों के साथ इस इमारत की तीसरी मंजिल पर अपने घर में खुदकुशी कर ली।
- फोटो : भूपिंदर सिंह
घर में नहीं मिला खाने का सामान
नौकरी छूटने के बाद हीरालाल आर्थिक तंगी से जूझने लगा। रिश्तेदारों ने भी उससे किनारा कर लिया था। घर का खर्चा चलाने के अलावा बेटियों के इलाज के लिए पैसे की जरूरत थी। मकान का किराया भी 6500 रुपये था। पुलिस का कहना है कि घर में पूजा के लड्डू के अलावा खाने-पीने का सामान व राशन ज्यादा नहीं मिला है। सभी बर्तन भी साफ सुथरे थे। ऐसा लगता है कि खुदकुशी से पहले परिवार ने खाना भी नहीं खाना था।
विज्ञापन
6 of 8
इमारत की गैलरी में चारों तरफ फोरेंसिक जांच टीम द्वारा इस्तेमाल किये गए ग्लब्स आदि बिखरे दिखाई दिए।
- फोटो : भूपिंदर सिंह
पानी में घोलकर सल्फास का सेवन
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि पांचों ने पानी में घोलकर सल्फास का सेवन किया है। पुलिस को बेटियों के कमरे से चार गिलास और पिता के कमरे एक गिलास व चम्मच मिली है। इसके अलावा सल्फास के चार रेपर कूड़े के डिब्बे में मिले हैं। आपको बता दें कि दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी चार दिव्यांग बेटियों के साथ सल्फास खाकर खुदकुशी कर ली। हीरालाल गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा था। एक वर्ष पहले उसकी पत्नी की कैंसर से मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
7 of 8
इमारत की गैलरी में चारों तरफ फोरेंसिक जांच टीम द्वारा इस्तेमाल किये गए ग्लब्स आदि बिखरे दिखाई दिए
- फोटो : भूपिंदर सिंह
इसके बाद बेटियों की देखभाल पर ज्यादा समय देने की वजह से छह माह पहले उसकी नौकरी भी चली गई थी। इस घटना ने एक बार फिर 1 जुलाई, 2018 के बुराड़ी कांड की याद दिला दी, जिसमें एक ही परिवार के 11 लोगों ने सामूहिक खुदकुशी कर ली थी। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि वसंतकुंज के रंगपुरी गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों के खुदकुशी करने की घटना का खुलासा शुक्रवार सुबह हुआ, जब घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने भीतर से बंद दरवाजा तोड़ा, तो पांच सड़े-गले शव मिले।
वसंत कुंज स्थित रंगपुरी गांव में घटना स्थल को देखने के लिए इलाके व बिल्डिंग के लोग हैरान दिखे
- फोटो : भूपिंदर सिंह
पिता हीरालाल का शव एक कमरे में मिला और बेटियां दूसरे कमरे में एक ही बिस्तर पर मृत मिलीं। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हीरालाल ने यह कदम उठाने से पहले संतान की लंबी आयु के लिए की जाने वाली जितिया पूजा भी की थी। उसे सीसीटीवी फुटेज में 24 तारीख को घर के अंदर जाते देखा गया। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच से प्रतीत होता है कि हीरालाल ने पहले बेटियों को सल्फास खिलाया और बाद में खुद खा लिया। शवों के पास से सल्फास की गोलियां और डस्टबिन में जूस के टेट्रा पैक और पानी की बोतल मिली है।