तस्वीरें: प्रचार के आखिरी दिन कदमों तले आए 'नेता'
Thu, 11 Sep 2014 11:56 AM IST
डूसू चुनाव के लिए चल रहा प्रचार बुधवार को समाप्त हो गया। (सभी फोटो: विवेक निगम/अमर उजाला)
तस्वीरें: प्रचार के आखिरी दिन कदमों तले आए 'नेता'
शुक्रवार को मतदान होगा और शनिवार सुबह मतगणना होगी। इसके बाद चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
तस्वीरें: प्रचार के आखिरी दिन कदमों तले आए 'नेता'
प्रचार के आखिरी दिन उम्मीदवारों ने एक कैंपस से दूसरे कैंपस के बीच खूब भागदौड़ की।
तस्वीरें: प्रचार के आखिरी दिन कदमों तले आए 'नेता'
कैंपस में चारों तरफ पोस्टर और पंफलेट ही दिखाई पड़ रहे थे।
तस्वीरें: प्रचार के आखिरी दिन कदमों तले आए 'नेता'
प्रचार खत्म होने के बाद सभी हार-जीत का आकलन करने में भी जुट गए हैं।
तस्वीरें: प्रचार के आखिरी दिन कदमों तले आए 'नेता'
वैसे तो एबीवीपी और एनएसयूआई चारों पदों पर जीत का दावा कर रहे हैं, लेकिन पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं।
तस्वीरें: प्रचार के आखिरी दिन कदमों तले आए 'नेता'
एनएसयूआई मान कर चल रही है कि उनके अध्यक्ष पद के उम्मीदवार गौरव तुषीर व सचिव पद के उम्मीदवार अमित सिद्धु टीमा की स्थिति काफी अच्छी है।
तस्वीरें: प्रचार के आखिरी दिन कदमों तले आए 'नेता'
अमित को जमीनी स्तर पर काम करने और छात्रों के बीच प्रसिद्ध होने का लाभ मिलता दिख रहा है। इसी पद पर एबीवीपी की कनिका शेखावत उन्हें कड़ी टक्कर दे रही हैं। वहीं, तुषीर की स्थिति भी अच्छी मानी जा रही है।