पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह घर के पास मंदिर से धतूरा लेकर आया और लड्डू में उसे पीसकर कुल आठ लड्डू बनाए। मां, बहन ने दो-दो लड्डू खा लिए। मुकुल ने डेढ़ ही लड्डू खाया। मुकुल और मेघना अचेत हो गए जबकि मां अचेत नहीं हुई।
पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर स्थित मंगल बाजार इलाके में सोमवार को हुए तिहरे हत्याकांड को आर्थिंक तंगी से परेशान होकर अंजाम देने का जो आरोप यशवीर पर लगा है। परिजन उससे इत्तेफाक नहीं रखते हैं। यशवीर के पिता धर्मवीर ने बताया कि बेटे ने गांव की जमीन और घर बेचकर करोड़ों रुपये ब्याज पर लगाए थे। मना करने के बावजूद दो माह पहले उसने 60 लाख रुपये में गांव का घर भी बेच दिया था। पुलिस परिजनों के आरोपों को ध्यान में रखते हुए हत्याकांड की और क्या वजह हो सकती है। इस सवाल को खोज रही है।
विज्ञापन
2 of 12
पीड़ित पिता धर्मवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
तीन करोड़ से अधिक रुपये लगा चुका यशवीर ठिकाने
धर्मवीर ने बताया कि यशवीर ने जोर देकर ज्यादातर प्रॉपर्टी अपने और मां के नाम करवा ली थी। गांव में धर्मवीर के नाम पर कई करोड़ की जमीन थी। मना करने पर आरोपी ने 2019 में शादी के समय 60 लाख रुपये की जमीन बेची थी। कुछ दिनों बाद डेढ़ करोड़ की जमीन भी उसने बेच दी। तीन करोड़ से भी ज्यादा रुपयों को उसने ठिकाने लगा दिया था। परिजनों का आरोप है कि रुपये ब्याज पर चढ़ाने और बाद में पैसे फंसने की बात करता था। यशवीर की बात पर इसलिए परिजन यकीन नहीं करते थे क्योंकि पति-पत्नी अक्सर क्लब और बड़े-बड़े रेस्टोरेंट में खाना खाने जाते थे।
विज्ञापन
3 of 12
गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
कविता ने लड़ा था अपने गांव में सरपंच का चुनाव
कविता के मामा जसपाल सिंह ने बताया कि गांव में परिवार ठीक-ठाक था। कविता ने करीब 10 साल पहले धर्मगढ़, पानीपत में सरपंच का चुनाव लड़ा था। धर्मवीर भी चुनाव लड़ चुका है। चुनाव के समय ठीक-ठाक पैसा लगाया गया था। आर्थिक तंगी का सवाल ही नहीं उठता है। यशवीर पूरी तरह झूठ बोल रहा है। कविता के मायके वाले सभी जमींदार लोग हैं। उनके घर पर ठीक-ठाक जमींन है।
4 of 12
दिल्ली पुलिस
- फोटो : Adobe Stock Images
इन सवालों के पुलिस को खोजने हैं जवाब
- आर्थिंक तंगी जब नहीं थी तो हत्या की और क्या वजह हो सकती है?
- क्या वारदात में यशवीर के साथ पत्नी और उसके मायके वाले भी शामिल?
- ब्याज पर जो रकम उठाई कहीं वह वापस नहीं मिल रही हो और परिजनों के तानों से परेशान होकर उठाया यह कदम।
- गैरबिरादरी में शादी होने से परिजनों के तानों से तंग आकर तो नहीं उठाया यह कदम
विज्ञापन
5 of 12
गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों का आरोप यशवीर की पत्नी भी तिहरे हत्याकांड की साजिश में शामिल
परिजन मानने के लिए तैयार नहीं हैं कि तीनों की हत्या अकेले यशवीर ने की है। आरोप है कि हत्याकांड की साजिश में उसकी पत्नी सोनी भी शामिल है। पुलिस ने अपनी जांच में यशवीर की पत्नी के भी शामिल होने का एंगल जोड़ लिया है। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि शुरुआती जांच में लग रहा है कि आरोपी साइको है। आरोपी को घटना स्थल ले जाकर क्राइम सीन भी रीक्रिएट करेगी।
विज्ञापन
6 of 12
गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
योजना बनाकर दिया गया वारदात को अंजाम
हाईकोर्ट की वकील और कविता की बुआ की बेटी स्वाति राठी ने आरोप लगाया कि यशवीर और उसकी पत्नी ने योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया है। यशवीर ने प्लान के तहत पत्नी सोनी को एक दिन पहले उसके मायके फरीदाबाद भेज दिया। अगले ही दिन वारदात को अंजाम दिया। खुद को बेगुनाह बताने के लिए सोनी अपने पिता और बहन के साथ सोमवार देर रात लक्ष्मी नगर थाने पहुंची।
विज्ञापन
7 of 12
मृतक मेघना और मुकुल की फाइल फोटो और हत्यारोपी यशवीर
- फोटो : अमर उजाला
पैसों की खातिर खत्म कर दिया पूरा परिवार
स्वाति राठी का आरोप है कि पैसों की खातिर यशवीर और सोनी ने परिवार को खत्म किया है। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि यशवीर को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि सोनी ने बयान दिया है कि यशवीर से परेशान होकर वह उसे छोड़कर चली गई थी। इधर, पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से मंगलवार को यशवीर की मां कविता (46), उसकी बहन मेघना (24) और छोटे भाई मुकुल (14) के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिए। परिजन शाम के समय शव लेकर रायपुर-जाटान, घरौंडा, करनाल, हरियाणा के लिए रवाना हो गए।
8 of 12
धर्मवीर व उनकी मृतक बेटी और बेटा
- फोटो : अमर उजाला
सब कुछ हो गया खत्म
धर्मवीर ने बताया कि हत्याकांड से एक दिन पहले उसकी अपनी पत्नी कविता, बेटी मेघना और बेटे मुकुल से बातचीत हुई थी। सभी खुश थे। धर्मवीर ने रोते हुए बताया कि उन्होंने एक दिन पहले ही यशवीर को पांच हजार रुपये भी भेजे थे। अब सब कुछ खत्म हो गया। यशवीर ने पत्नी के चक्कर में आकर पूरा परिवार खत्म कर दिया।
9 of 12
दिल्ली ट्रिपल मर्डर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
स्टेट लेवल का वेट लिफ्टर रहा है यशवीर
मूलरूप से रायपुर-जाटान, घरौंडा, करनाल, हरियाणा की रहने वाली कविता के भाई देवेंद्र ने बताया कि यशवीर ने वेट लिफ्टिंग के जरिये खूब नाम कमाया। वह हरियाणा स्टेट लेवल तक की प्रतियोगिताओं में शामिल हुआ और कई पदक भी जीते। हाथ में फ्रेक्चर होने के बाद उसने वेट लिफ्टिंग छोड़ दी। 2017 में बवाना में उसकी मुलाकात फरीदाबाद की सोनी से हुई। दोस्ती प्यार में बदली बाद में यशवीर ने परिवार की बिना मर्जी के बिना 2019 में गैर बिरादरी की सोनी से प्रेम विवाह कर लिया। सोनी के जोर देने पर यशवीर परिवार समेत 2020 में दिल्ली आ गया और लक्ष्मी नगर में किराए का मकान लेकर रहने लगा। यहां उसने बाउंसर की नौकरी करने के अलावा किसी की कार भी चलाना शुरू कर दी थी।
10 of 12
देवेंद्र और हत्यारोपी बेचा यशवीर
- फोटो : अमर उजाला
बेटे की शादी से नाराज पिता ने घर से बनाई दूरी
देवेंद्र ने बताया कि करीब 27 साल पहले उनकी बहन की शादी रायपुर-जाटान, घरौंडा, करनाल, हरियाणा में धर्मवीर सिंह से हुई थी। धर्मवीर पेशे से ट्रक चालक हैं लेकिन गांव में उनके पास ठीक-ठाक जमीन और बड़ा घर था। जीजा अक्सर देश के अलग-अलग हिस्सों में ट्रक लेकर जाते थे। वह गांव में कम ही रहते थे। बेटे के प्रेम विवाह करने की वजह से पिता ने घर आना कम कर दिया था। हालांकि वह लगातार परिवार से फोन पर बातचीत करने के अलावा पैसे भी भेजते रहते थे।
11 of 12
लड्डू
मां नहीं हुई बेसुध तो खिलाई जहर की गोली
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह घर के पास मंदिर से धतूरा लेकर आया और लड्डू में उसे पीसकर कुल आठ लड्डू बनाए। मां, बहन ने दो-दो लड्डू खा लिए। मुकुल ने डेढ़ ही लड्डू खाया। मुकुल और मेघना अचेत हो गए जबकि मां अचेत नहीं हुई। आरोपी ने दावा किया कि मां को जहरीले पदार्थ की गोली खिलाई और दोपहर करीब एक बजे एक-एक कर सभी का मफलर से गला घोंट दिया। यशवीर का दावा है कि खुद भी जान देना चाहता था लेकिन हिम्मत जवाब दे गई।
रोता हुआ थाने पहुंचा था हत्यारा
कई घंटे सोचने के बाद वह रोता हुआ शाम 5 बजे थाने पहुंचा और परिवार की हत्या की बात बताई। हालांकि, यशवीर ने दावा किया कि उसके पूरे परिवार ने सामूहिक आत्महत्या करने का मन बनाया था। इसलिए सभी ने सहमति से लड्डू खाया। सभी की मौत हो जाए इसलिए पहले उसने तीनों को मारा। बाद में उसे खुद भी आत्महत्या करना थी। पुलिस को आरोपी के पास से दो पैकेट जहरीली गोलियां मिली हैं।