फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल मर्डर: मंदिर से धतूरा लाकर बनाए लड्डू... भाई-बहन अचेत हुए, मां न हुई तो उसे खिलाई सल्फास, फिर घोंटा गला

Tue, 06 Jan 2026 09:46 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

यशवीर का परिवार मंगल बाजार की पहली मंजिल पर किराए पर रहता था। ज्यादातर पड़ोसी इनके परिवार को नहीं जानते। सोमवार को जैसे ही स्थानीय लोगों को तिहरे हत्याकांड का पता चला तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
1 of 10
दिल्ली ट्रिपल मर्डर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वह घर के पास से ही मंदिर से धतूरा लेकर आया। उसने धतूरा मिलाकर सभी के लिए दो-दो लड्डू यानी कुल आठ लड्डू बनाए। मां कविता, बहन मेघना ने दो-दो लड्डू खा लिए। भाई मुकुल ने डेढ़ ही लड्डू खाया। मुकुल और मेघना अचेत हो गए थे, लेकिन उसकी मां अचेत नहीं हुई।
विज्ञापन

2 of 10
दिल्ली ट्रिपल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने दावा किया कि उसने मां को सल्फास की एक गोली खिलाई। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे उसने एक-एक कर सभी का मफलर से गला घोंट दिया। पुलिस को आरोपी के पास से दो पैकेट सल्फास की गोलियां मिली हैं। यशवीर का दावा है कि इनकी हत्या करने के बाद उसे भी गोलियां खाकर जान देना थी।
विज्ञापन

3 of 10
दिल्ली ट्रिपल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
लेकिन वह खुद आत्महत्या करने की हिम्मत नहीं जुटा सका। कई घंटे सोचने के बाद वह रोता हुआ शाम पांच बजे थाने पहुंचा और परिवार की हत्या की बात बताई। हालांकि यशवीर ने दावा किया कि उसके पूरे परिवार ने सामूहिक आत्महत्या करने का मन बनाया था। इसलिए सभी ने सहमति से लड्डू खाया। सभी की मौत हो जाए, इसलिए पहले उसने तीनों को मारा। बाद में उसे खुद भी आत्महत्या करना थी।

4 of 10
दिल्ली ट्रिपल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
परिवार का आरोप- साजिश बनाकर यशवीर और उसकी पत्नी ने दिया वारदात को अंजाम...
हाईकोर्ट की वकील और कविता की बुआ की बेटी स्वाति राठी ने आरोप लगाया कि यशवीर और उसकी पत्नी ने साजिश रचकर वारदात को अंजाम दिया। यशवीर ने प्लान के तहत अपनी पत्नी सोनी को एक दिन पहले फरीदाबाद स्थित उसके मायके भेज दिया। इसके बाद अगले ही दिन वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

5 of 10
मृतक मेघना और मुकुल की फाइल फोटो और हत्यारोपी यशवीर - फोटो : अमर उजाला
खुद को बेगुनाह बताने के लिए सोनी अपने पिता व बहन के साथ सोमवार देर रात लक्ष्मी नगर थाने पहुंची। स्वाति राठी का आरोप है कि पैसों की खातिर यशवीर व सोनी ने परिवार को खत्म किया है। वह परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए पूरी लड़ाई लड़ेंगी। वहीं पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया का कहना है कि सोनी ने बयान दिया है कि यशवीर उसे भी परेशान कर रहा था। इसलिए वह एक दिन पहले उसे छोड़कर चली गई थी।
विज्ञापन

6 of 10
पीड़ित पिता धर्मवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
यशवीर ने कई करोड़ की बेची थी गांव की प्रॉपर्टी...
यशवीर ने अपने पिता (धर्मवीर) पर जोर देकर ज्यादाकर प्रॉपर्टी अपने व अपनी मां के नाम करवा ली थी। गांव में धर्मवीर के नाम पर कई करोड़ की जमीन थी। पिता के मना करने पर आरोपी ने 2019 में अपनी शादी के समय 60 लाख रुपये की जमीन बेची थी। इसके कुछ ही दिनों बाद डेढ़ करोड़ की जमीन भी उसने बेची थी।
विज्ञापन

7 of 10
दिल्ली में ट्रिपल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
धर्मवीर ने बताया कि मना करने के बावजूद एक बार फिर करीब दो माह पूर्व बेटे ने 60 लाख रुपये में गांव का घर बेच दिया था। तीन करोड़ से भी ज्यादा रुपयों को उसने ठिकाने लगा दिया था। वह परिवार से पैसे फंसने की बात करता था, लेकिन परिवार को नहीं लगता था कि पैसे फंसे हैं। यशवीर और उसकी पत्नी क्लब और बड़े-बडे रेस्टोरेंट में खाना खाने जाते थे।

8 of 10
दिल्ली में ट्रिपल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
कविता ने लड़ा था अपने गांव में सरपंच का चुनाव...
कविता के मामा जसपाल सिंह ने बताया कि गांव में परिवार ठीक-ठाक था। कविता ने करीब 10 साल पहले धर्मगढ़, पानीपत में सरपंच का चुनाव लड़ा था। इससे पहले धर्मवीर सिंह भी चुनाव लड़ चुके थे। चुनाव के समय ठीक-ठाक पैसा लगाया गया था। आर्थिक तंगी का सवाल ही नहीं उठता है। यशवीर पूरी तरह झूठ बोल रहा है।

9 of 10
दिल्ली में ट्रिपल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
जसपाल ने बताया कि कविता मूलरूप से गांव रायपुर-जाटान, घरौंडा, करनाल की रहने वाली थी। इसके परिवार में एक भाई देवेंद्र, पिता राजवीर सिंह और मां विमला देवी हैं। कविता के मायके वाले सभी जमींदार लोग हैं। उनके घर पर ठीक-ठाक जमीन है। ज्यादातर लोग खेतीबाड़ी करते हैं।
विज्ञापन

10 of 10
दिल्ली में ट्रिपल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
यह है मामला
पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में सोमवार शाम यशवीर (25) नाम के युवक ने अपनी मां, छोटी बहन और भाई की मफलर से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद यशवीर थाने पहुंचा और पुलिस को तिहरे हत्याकांड की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पहली मंजिल के फ्लैट से कविता (46), बेटी मेघना (24) और बेटे मुकुल (14) के शव बरामद हुए थे। लक्ष्मी नगर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें