फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवदूत बनी दिल्ली पुलिस: 11 मिनट में स्टेडियम से अस्पताल पहुंचाए गए अफ्रीकी गेंदबाज, IPL में लगी थी गंभीर चोट

Sat, 25 Apr 2026 09:27 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस पहल से कीमती समय बचा और खिलाड़ी को समय पर उपचार मिल सका। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।
विज्ञापन
1 of 11
लुंगी एनगिडी को पहुंचाया गया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला/ANI
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया। उन्हें पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान गंभीर सिर की चोट लगी थी। यह घटना मैच के दौरान हुई, जिसके बाद उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता पड़ी। पुलिस ने राजेंद्र नगर स्थित बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल तक पहुंचने के लिए रास्ता साफ किया। ग्रीन कॉरिडोर से एम्बुलेंस को बिना किसी बाधा के अस्पताल तक पहुंचने में मदद मिली। 

इस पहल से कीमती समय बचा और खिलाड़ी को समय पर उपचार मिल सका। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है। एनगिडी की चोट की गंभीरता को देखते हुए यह कदम उठाया गया। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

2 of 11
लुंगी एनगिडी को पहुंचाया गया अस्पताल - फोटो : ANI
ये था पूरा घटनाक्रम
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शनिवार को खेले जा रहे आईपीएल मुकाबले के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी मैदान पर गंभीर रूप से घायल हो गए। कैच लेने के प्रयास में अचानक गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लग गई, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के बीच हड़कंप मच गया और मैच का रोमांच कुछ देर के लिए चिंता में बदल गया।
विज्ञापन

3 of 11
लुंगी एनगिडी को पहुंचाया गया अस्पताल - फोटो : ANI
एनगिडी के सिर में गंभीर चोट
दिल्ली और पंजाब के बीच मुकाबला पूरे शबाब पर था। दर्शक चौकों-छक्कों का आनंद ले रहे थे, तभी एक तेज शॉट पर कैच लेने के दौरान लुंगी एनगिडी संतुलन खो बैठे और जोर से मैदान पर गिर पड़े। गिरते ही उनके सिर में गंभीर चोट लगी। कुछ क्षणों के लिए पूरा स्टेडियम सन्न रह गया। खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ और दर्शकों की निगाहें सिर्फ लुंगी एनगिडी पर टिक गईं।

4 of 11
एनगिडी को अस्पताल लेकर जाते - फोटो : ANI
तुरंत अस्पताल लेकर जाने की सलाह दी गई
तुरंत मेडिकल इमरजेंसी घोषित की गई और मेडिकल फर्स्ट रिस्पॉन्स टीम मैदान पर पहुंची। प्राथमिक उपचार के दौरान साफ हो गया कि मामला सामान्य नहीं है। सिर में चोट के कारण उनकी स्थिति गंभीर दिखाई दे रही थी। मेडिकल टीम ने तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद बिना देर किए एंबुलेंस बुलाई गई और खिलाड़ी को तुरंत अस्पताल रवाना किया गया।
विज्ञापन

5 of 11
घायल एनगिडी - फोटो : ANI
ट्रैफिक पुलिस अलर्ट मोड में आई
दिल्ली जैसे भारी ट्रैफिक वाले शहर में किसी घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाना आसान नहीं होता, लेकिन इस बार दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने असाधारण तत्परता दिखाई। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस अलर्ट मोड में आ गई। मैच आयोजकों से समन्वय के बाद स्पष्ट हुआ कि खिलाड़ी को तुरंत पटेल नगर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

6 of 11
घायल एनगिडी - फोटो : ANI
ट्रैफिक डायवर्ट कर बनाया गया ग्रीन कॉरिडोर
एसीपी ट्रैफिक (सेंट्रल) संजय सिंह ने बिना समय गंवाए पुलिस कंट्रोल रूम से तालमेल स्थापित किया और स्टेडियम से अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस की कई टीमें सक्रिय हो गईं। पूरे रास्ते को खाली कराया गया, ट्रैफिक डायवर्ट किया गया और यह सुनिश्चित किया गया कि एंबुलेंस को कहीं भी रुकना न पड़े।
विज्ञापन

7 of 11
एनगिडी को अस्पताल लेकर जाते - फोटो : ANI
11 मिनट में पहुंचाया अस्पताल
भारी ट्रैफिक के बावजूद एंबुलेंस ने महज 11 मिनट में अस्पताल पहुंचकर सभी को चौंका दिया। पुलिस और ट्रैफिक कर्मियों के बेहतरीन तालमेल की वजह से खिलाड़ी को समय पर इलाज मिल सका और एक बड़ा खतरा टल गया। स्टेडियम प्रशासन ने भी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तत्परता की सराहना की।

8 of 11
लुंगी एनगिडी - फोटो : Jiohotsar (videograb)
अब कैसी है लुंगी एनगिडी की हालत
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, लुंगी एनगिडी को सिर में गहरी चोट आई थी, लेकिन समय पर अस्पताल पहुंचने और तुरंत इलाज शुरू होने के कारण उनकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने शुरुआती जांच के बाद उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा है। सीटी स्कैन और अन्य मेडिकल टेस्ट किए गए हैं ताकि किसी अंदरूनी चोट की पूरी तरह पुष्टि की जा सके।

9 of 11
लुंगी एनगिडी - फोटो : Jiohotsar (videograb)
खतरे की बात नहीं
डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल खतरे की कोई बात नहीं है, लेकिन अगले 24 घंटे बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। लुंगी एनगिडी होश में हैं और मेडिकल टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। टीम मैनेजमेंट और साथी खिलाड़ी भी अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल लेते रहे।

10 of 11
लुंगी एनगिडी चोटिल हुए - फोटो : IANS
एनगिडी ने की डॉक्टरों से बात
सूत्रों के मुताबिक, लुंगी एनगिडी ने डॉक्टरों से बातचीत भी की और उन्होंने खुद को पहले से बेहतर महसूस होने की बात कही। हालांकि, एहतियातन उन्हें कुछ दिनों के आराम की सलाह दी गई है। फिलहाल यह तय नहीं है कि वह अगले मुकाबले में मैदान पर उतर पाएंगे या नहीं।
विज्ञापन

11 of 11
लुंगी एनगिडी चोटिल हुए - फोटो : IANS
ट्रैफिर पुलिस की तेज कार्रवाई की तारीफ
ट्रैफिक पुलिस की तेज कार्रवाई ने यह साबित कर दिया कि सही समय पर लिया गया फैसला किसी की जिंदगी बचा सकता है। ऐसे ही फैसले अगर आम आदमी की जान बचाने के लिए जाने लगें तो कई लोगों की जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें