आतंकी उमर के गांव के किराना दुकानदार मोहम्मद शफी ने बताया कि जिस तरह से लड़के बाजार में घूमते हैं वैसे उसे कभी घूमते नहीं देखा। वह नमाज पांच वक्त पढ़ता था, वो भी घर पर ही। लोगों से कम बात करता था। जानें और क्या-क्या सामने आईं बातें-
विज्ञापन
1 of 15
डॉ. उमर और पुलवामा में उसका जमींदोज घर
- फोटो : ANI
लाल किला विस्फोट को अंजाम देने वाले आतंकी डॉ. उमर उन नबी का जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में घर ध्वस्त कर दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि उमर गुमसुम रहता था। वह जरूरत पर ही घर से बाहर निकलता था। कई लोग तो उसका नाम तक नहीं जानते हैं। अमर उजाला की टीम ने उमर के कोइल गांव में जाकर वहां के हालात जाने। कोइल के छोटे बाजार में पहले तो मीडिया से बात करने से लोग कतराते रहे। फोटो या वीडियो न लेने का आश्वासन देने के बाद कुछ लोग बात करने के लिए माने। एक किराना दुकानदार मोहम्मद शफी से डॉ. उमर के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि उसे बचपन से देखते आया हूं। जिस तरह से लड़के बाजार में घूमते हैं वैसे उसे कभी घूमते नहीं देखा।
विज्ञापन
2 of 15
मस्जिद के बाहर निकलते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ डॉक्टर उमर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
वह नमाज पांच वक्त पढ़ता था, वो भी घर पर ही। लोगों से कम बात करता था। उमर की दिल्ली ब्लास्ट में भूमिका पर शफी बोले, हमने जब मीडिया के जरिये यह बात सुनी तो हमारे पैरों तले से जमीन खिस्क गई। एक अन्य स्थानीय बशीर अहमद ने कहा कि उमर को गांव के एक लाख के करीब लोगों में केवल 1500 ही उसे जानते थे। उमर तो इन 1500 को भी नहीं जानता था।
विज्ञापन
3 of 15
डॉ. उमर नबी की भाभी मुजम्मिला अख्तर
- फोटो : बसित जरगर
संकरी गली में उमर का घर, एक युवक बोला-मामले की जांच होनी चाहिए
बाजार के बाद हमने उमर के घर की ओर रुख किया। करीब 200 मीटर तक संकरी गलियों में से आगे बढ़ते हुए हम उसके घर के गेट के पास पहुंचे। उमर के घर में लोगों का आना-जाना लगा हुआ था। घर के गेट के बाहर कुछ युवक थे। उनका भी यही कहना था कि वो धार्मिक प्रवृति का था। युवा आबिद (बदला हुआ नाम) ने कहा कि इस परिवार का कोई शख्स ऐसा नहीं था। उमर ने यदि ऐसा किया है तो जांच होनी चाहिए।
4 of 15
दिल्ली कार धमाका: इसी ट्रैफिक सिग्नल के पास आई-20 कार में हुआ विस्फोट
- फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब
विस्फोट में शामिल कार की खरीद-फरोख्त से जुड़े तीन लोग हिरासत में
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विस्फोट में शामिल कार की खरीद-फरोख्त से जुड़े तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस बीच एचआर नंबर की आई-20 गाड़ी के साथ वायरल फोटो में संबूरा पुलवामा के आमिर रशीद मीर को लेकर यह बात सामने आई थी कि यह गाड़ी उसकी है। हालांकि परिवार के अनुसार फोटो में आमिर के साथ देखी जा रही गाड़ी उसकी नहीं है। बताया जा रहा है कि आमिर पेशे से प्लम्बर है।
विज्ञापन
5 of 15
दिल्ली धमाका
- फोटो : अमर उजाला
उमर घर में अकेला कमाने वाला था
डॉ. उमर के बारे में पूछने पर गुलाम नबी ने बताया कि मैं टीचर था। वर्ष 2003 में पदोन्नति के वक्त जरूरी कागज गायब हो गए। 2012 में नौकरी छूट गई। अब परिवार में डॉ. उमर ही अकेला कमाने वाला था। दूसरा बेटा एमए पास है लेकिन वो प्लम्बर का थोड़ा बहुत काम करता है। उन्होंने बताया कि उमर अकेले रहना पसंद करता था। घर से बहुत कम बाहर निकलता था। यह पूछे जाने पर कि क्या वो खेलकूद में रुचि नहीं रखता था, भट ने घर के आगे छोटे से आंगन की ओर इशारा करते हुए कहा कि जब मन करता था हम बाप-बेटा यहीं एक साथ खेलते थे।
विज्ञापन
6 of 15
उमर का घर जमींदोज
- फोटो : ANI
कई टीमें आईं, पूछताछ सिर्फ जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की
गुलाम नबी ने बताया कि कई एजेंसियां आईं लेकिन पूछताछ जम्मू-कश्मीर पुलिस के अलावा किसी अन्य टीम ने नहीं की है। बता दें कि डॉ. उमर ने श्रीनगर के सरकारी मेडिकल कॉलेज से एमडी की थी। जीएमसी अनंतनाग में सीनियर रेजिडेंट था और कुछ समय पहले नौकरी छोड़कर बाहर चला गया था। वर्तमान में फरीदाबाद में अल फलाह यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर था।
विज्ञापन
7 of 15
दिल्ली में धमाके का मुख्य आरोपी डॉ. उमर।
- फोटो : अमर उजाला
पिता बोले, दो माह पहले ही उमर की श्रीनगर में हुई थी मंगनी
दिल्ली कार धमाके में पुलवामा के डॉ. उमर नबी की संलिप्तता पर उनके पिता भी परेशान हैं। अपने घर के बरामदे में बैठे डॉ. उमर के पिता गुलाम नबी भट ने बुधवार को अमर उजाला से बातचीत में बताया कि दिल्ली ब्लास्ट के बाद हमारे घर से पहले उमर की ससुराल में छापा पड़ा था। इसके बाद हमारे घर में कई टीमें जांच के लिए आईं। भट ने बताया कि डॉ. उमर की दो महीने पहले ही श्रीनगर में मंगनी हुई थी। हमें उमर के ससुराल वालों ने ही बताया कि पुलिस उमर को ढूंढ़ रही है।
8 of 15
दिल्ली में हुए धमाके के बाद जांच करती टीम
- फोटो : पीटीआई
पहले तो सोचा कि ऐसे ही कोई बात होगी। सोचा कोई बड़ी बात होती तो पुलिस हमारे घर छापा मारती और पूछताछ करती। इसके बाद पुलिस और सुरक्षाबल हमारे घर भी आए। उन्होंने बताया कि मेरे बड़े बेटे को सेना ने बुलाया। वो गया और करीब एक-दो घंटे के बाद उसे छोड़ दिया गया। पिछले दो दिनों में हमारे घर पर एक के बाद एक छापे मारे गए हैं। कभी पुलिस, कभी स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और कभी कोई जांच के लिए आया।
9 of 15
घटनास्थल को पर्दा लगाकर सील किया गया
- फोटो : पीटीआई
धमाके के बाद उमर का एक पैर का पंजा ही मिला
लालकिले बम धमाका के बाद आतंकी डॉक्टर मोहम्मद उमर नबी का एक पैर का पंजा और इंजन के पुर्जों में चिपके मांस के टुकड़े ही मिले हैं। शरीर का बाकी हिस्सा विस्फोट में उड़ गया। पैर का पंजा आगे के टायर की व्हील के नीचे मिला था। इस पंजे और इंजन के पुर्जों से चिपके मिले मांस के टुकड़ों की डीएनए जांच से पता लगा कि मरने वाला उमर नबी ही था।
10 of 15
धमाके से पहले का वीडियो फुटेज
- फोटो : वीडियो ग्रैब
पुलिस को उमर के शरीर के इन हिस्सों के अलावा मौके से कोई अंग नहीं मिला है। माना जा रहा है कि कुछ दूर जाकर गिरे अंगों को पंछी-जानवर खा गए होंगे। विस्फोटक के कार के पीछे की सीट पर रखे होने की बात कही जा रही है।
संबंधित वीडियो-
11 of 15
Delhi Blast
- फोटो : अमर उजाला
बम धमाके के पास सबसे पहले पहुंचने वाले एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि धमाका इतना जबरदस्त था कि कार पूरी तरह खत्म हो गई। कार के इंजन का कुछ हिस्सा मौके पर मिला था। इस पुलिस अधिकारी ने बताया कि उमर नबी के शरीर के अंग 250 फीट की दूरी तक गए थे। वहीं कार के पुर्जे 300 से 350 फीट दूर तक गए हैं।
12 of 15
Delhi Blast
- फोटो : अमर उजाला
इस पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार की स्टीयरिंग जैन मंदिर के सामने मिली थी। धमाके से लाल किला चौकी की दीवार भी बुरी तरह छतिग्रस्त हो गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उमर के शरीर के बाकी अंग बचे नहीं हैं और बचे हैं तो वह मिल नहीं रहे हैं। अंगों की तलाश की जा रही है।
13 of 15
Delhi Blast
- फोटो : अमर उजाला
कार की पिछली सीट पर रखा था विस्फोटक
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि (सीसीटीवी फुटेज में) कार की पिछली सीट पर एक बड़ा बैग भी रखा हुआ देखा जा सकता है, जिसके बारे में माना जा रहा है कि उसमें विस्फोटक रखा हुआ था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार विस्फोटक सफेद रंग के कट्टे में रखा हुआ था।
14 of 15
दिल्ली धमाका
- फोटो : अमर उजाला
खाद उर्वरक ने कैसे दहला दी राष्ट्रीय राजधानी
आम भाषा में अमोनियम नाइट्रेट को खाद उर्वरक कहा जाता है। मगर इस उर्वरक ने कैसे दिल्ली को दहला दिया और कैसे विस्फोटक बना। यह सवाल सभी के जेहन में है। दरअसल इस उर्वरक ने इससे पहले भी तबाही मचाई है। अमेरिका में 1000 किलो अमोनियम नाइट्रेट से विस्फोट किया गया था जिसके टुकड़े धमाके के बाद आठवीं मंजिल तक गए थे। भारत में भी यूपी और महाराष्ट्र में इसका इस्तेमाल हो चुका है।
स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लालकिला बम धमाका घटनास्थल से दो तरह के केमिकल और गंध होने के सबूत मिले हैं। ऐसे में अमोनियम नाइट्रेट के साथ अन्य विस्फोटक मिलाया गया है। सवाल ये खड़ा होता है कि आखिर अमोनियम नाइट्रेट होता क्या है? क्या ये बम होता है या विस्फोटक होता है? और अगर ये विस्फोटक होता है तो इतनी बड़ी मात्रा में कैसे इसको स्टॉक कर के रखा गया था। अमोनियम नाइट्रेट ये असल में एक तरह का नमक होता है। नमक की तरह ही इसके सफेद क्रिस्टल होते हैं।