फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए क्यों हाईवे पर आग बबूला हुए कांवड़िए, दरोगा को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Thu, 20 Jul 2017 04:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोदीनगर(गाजियाबाद)
विज्ञापन
1 of 6
कांवड़ यात्र‌ियों ने सब इंस्पेक्टर को पीटा - फोटो : अमर उजाला
गुस्साए शिवभक्तों ने मंगलवार रात एनएच-58 पर कार चला रहे सब इंस्पेक्टर की जमकर पिटाई की। दरोगा ने खुद को बचाने का प्रयास करते हुए दौड़ लगाई तो कांवड़ियों ने उन्हें घेरकर लात-घूंसे बरसा दिए।
विज्ञापन

2 of 6
kanwar yatri beats sub inspector - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही भारी फोर्स मौके पर पहुंची और कांवड़ियों को शांत कराया। पुलिस ने मामले को मेरठ का बताते हुए मोदीनगर में इस तरह की घटना से ही इंकार किया है।
विज्ञापन

3 of 6
cops inspecting in kanwar yatri disguise - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार देर रात हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों का एक जत्था मोदी स्टील के पास शिवम अस्पताल के सामने डिवाडर पर कुर्सी लगाकर बैठा था। इस बीच मेरठ की ओर से गाजियाबाद जा रहे सब इंस्पेक्टर की कार डिवाइडर पर बैठे एक कांवड़िए की कुर्सी से जा टकराई। कांवड़िया कुर्सी से गिर गया।

4 of 6
cops inspecting in kanwar yatri disguise - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उसके साथी कांवड़ियों ने दरोगा को गाड़ी से बाहर निकालकर घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। लात-घूंसे पड़ते देखकर दरोगा ने शोर मचाते हुए दौड़ लगा दी। पास ही खड़े कुछ लोगों ने मोबाइल से घटना का वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो भारी फोर्स मौके पर पहुंची और कांवड़ियों को शांत कराया।
विज्ञापन

5 of 6
kanwar yatri - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद कांवड़ियां वहां से रवाना हो गए। बुधवार सुबह वीडियो वायरल हुआ तो अधिकारियों ने घटना के मोदीनगर में होने से ही इंकार कर दिया। एसएसपी एचएन सिंह ने बताया कि जनपद में तैनात किसी भी एसआई ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kanwar yatri - फोटो : अमर उजाला
घटना मेरठ की बताई जा रही है। हालांकि सूत्रों की मानें तो पीड़ित दरोगा मोदीनगर थाने में ही तैनात है। पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान हुए बवाल को आला अधिकारियों की नजर से बचाने के लिए घटना से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें