फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Double Murder: चाचा-भतीजे हत्याकांड में नया मोड़... नाबालिग रिश्तेदार ने इसलिए शूटर से कराई हत्या

Fri, 01 Nov 2024 02:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली के शाहदरा के फर्श बाजार इलाके में बृहस्पतिवार को चाचा और नाबालिग भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि इस हत्याकांड को उनके नाबालिग रिश्तेदार ने शूटर से अंजाम दिलाया था।
विज्ञापन
1 of 6
Delhi Shahdara double murder - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली में दिवाली पर हुए चाचा-भतीजे हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। दोहरे हत्याकांड का मास्टमाइंड नाबालिग रिश्तेदार निकला। पीड़ित परिवार के गंभीर आरोपों की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। रुपयों के लेन-देन के विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया। 

दिवाली की रात गुरुवार को उस समय दोहरा हत्याकांड हुआ जब एक परिवार अपने घर के बाहर दिवाली पर आतिशबाजी कर रहा था। इसी दौरान वहां स्कूटी सवार दो हथियारबंद लोग आए। स्कूटी सवार ने बिहारी कॉलोनी निवासी आकाश (40) के पैर छुए। इसके बाद उसके साथी ने आकाश पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी।
विज्ञापन

2 of 6
Delhi Double Murder - फोटो : वीडियो ग्रैब
गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो रहे थे तो आकाश के भतीजे ऋषभ (16) ने उनका पीछा किया। बदमाशों ने ऋषभ को भी गोली मार दी। इसके अलावा आकाश के बेटे कृष को भी बदमाशों ने गोली मारी।

तीनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने आकाश और ऋषभ को मृत घोषित कर दिया। जबकि कृष (10) का इलाज चल रहा है। मृतक आकाश के भाई और ऋषभ के पिता योगेश ने बताया कि "घटना कल शाम 7.30-8.00 बजे के आसपास हुई। दो लोग आए थे, मेरे भाई और बेटे की हत्या दोपहिया वाहन पर सवार व्यक्ति ने की। कुछ समय पहले मेरे भाई का पैसों को लेकर विवाद हुआ था।

 
विज्ञापन

3 of 6
मृतक आकाश का भाई - फोटो : ANI
योगेश ने बताया कि जिस समय यह घटना हुई, वो भी घर पर ही मौजूद थे। हमलावर उनका रिश्तेदार ही है। हत्याकांड को अंजाम देने वाला उनका भतीजा लगता है। आरोपी मेरे ताऊ के बेटे का बेटा है। वह स्कूटी से आया। उसने पैर छुए और हमला करा दिया। हमले में मेरा भाई और बेटा मारा गया है। जबकि कृष घायल है। 

आकाश के भाई योगेश का दावा है कि हमलावर से पैसे को लेकर विवाद था। आरोपी हमलावर ने मेरे भाई और बेटे की जान ले ली। हमलावर मास्टरमाइंड मेरा भतीजा ही है, जो कि नाबालिग है। पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। 

 

4 of 6
Delhi Double Murder - फोटो : वीडियो ग्रैब
70 हजार रुपये के लिए चाचा और भाई का कत्ल
दिल्ली के शाहदरा के फर्श बाजार इलाके में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि मृतक आकाश शर्मा ने उसे 70 हजार रुपये देने का वादा किया था, लेकिन बाद में उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया। पैसे नहीं देने पर वह उनसे बदला लेना चाहता था। उसने आकाश की हत्या के लिए अपने दोस्तों से बात की और घटना को अंजाम दिया, पुलिस फरार उसके दोस्तों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

5 of 6
Delhi Double Murder - फोटो : वीडियो ग्रैब
दिवाली की रात चाचा-भतीजे की हत्या
दिल्ली के शाहदरा के फर्श बाजार इलाके में बृहस्पतिवार को चाचा और नाबालिग भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतकों की शिनाख्त बिहारी कॉलोनी निवासी आकाश (40) और ऋषभ (16) के रूप में हुई थी। गोलीबारी में आकाश का बेटा कृष भी घायल हुआ है। इसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। शाहदरा डबल मर्डर केस में सीसीटीवी फुटेज सामने आया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Double Murder - फोटो : ANI
रिश्तेदार पर हत्या कराने का आरोप
पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात करीब 8.30 बजे आकाश अपने बेटे और भतीजे के साथ पूजा करने के बाद घर के बाहर मौजूद थे। इसी दौरान स्कूटी सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और गोलीबारी कर दी। परिवार वालों ने रिश्तेदार पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया था। डीसीपी शाहदरा प्रशांत गौतम ने बताया कि "रात करीब 8.30 बजे हमें पीसीआर कॉल मिली जिसमें बताया गया कि बिहारी कॉलोनी में फायरिंग हुई है और कुछ लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि आकाश (40) उनके भतीजे ऋषभ (16) और उनके बेटे कृष (10) को गोली लगी है। आकाश और ऋषभ की मौत हो गई है। प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि 5 राउंड गोलियां चलाई गईं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें