फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 से ज्यादा बच्चियों के सीरियल रेपिस्ट में थी एक खूबी, जिस पर फिदा थे आस-पास के लोग

Wed, 25 Jan 2017 12:26 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
500 से भी ज्यादा बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाने वाला सीरियल रेपिस्ट भले ही क‌ितना बुरा हो लेक‌िन उसके अंदर एक ऐसी खूबी थी ज‌िसकी वजह स से दूसरे लोग उसपर फिदा रहते थे।
विज्ञापन

2 of 10
साल 2015 में सुनील अपने परिवार के साथ एनसीआर से उत्तर प्रदेश के बिलासपुर शहर में जाकर बस गया था। वहां उसने 3000 रुपये महीने पर दो कमरों का एक घर ले लिय़ा था। वह अपने  परिवार के सात लोगों के साथ वहां रहने लगा था। यही नहीं उसने 10000 रुपये के कर्ज पर दो सिलाई मशीनें भी खरीदी थी। सुनील के परिवार को उम्मीद थी  कि अब सुनील बदल जाएगा। सब ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन

3 of 10
serial rapist
नई ज़िंदगी की शुरुआत करने में उसकी बहन ने भी उसकी मदद की थी। रस्तोगी की बहन उसके किराये के घर से कुछ दूरी पर अपने पति के साथ रहती थी। उसने सुनील को अपने घर पर सिलाई मशीन लगाने के साथ ही काम शुरु करने के लिए कुछ जगह दे दी थी। धीरे-धीरे सुनील का काम चलने लगा। ग्राहक दुकान पर आने लगे। रस्तोगी के इस बर्ताव को देखकर सबको लगा अब कुछ परेशानी नहीं है।

4 of 10
serial rapist
इस साल 14 जनवरी को एक नावालिग लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार के मामले में उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सुनील ने बताया कि रोज़मर्रा तौर पर वह बिलासपुर से दिल्ली-एनसीआर आया करता था। रुद्रपुर से बिलासपुर 2 किमी की दूरी पर है। यहां से ट्रेन पकड़ कर वह दिल्ली आया करता था, जहां अकेली नाबालिग बच्चियों को निशाना बनाया करता। वह बच्चियों से कहता कि वह उनके पापा को जानता है, ऐसी बातें कह कर वह उन्हें सुनसान जगह पर ले जाता।
विज्ञापन

5 of 10
serial rapist - फोटो : अमर उजाला
कुछ लड़कियां उसके झांसे में नहीं आती पर ज्यादातर इतनी खुशनसीब न होती जो बच जाती। अपने कबूलनामें में उसने कहा है कि उसने 600 से अधिक बच्चियों को निशाना बनाया पर पुलिस अभी इस बात को जांच रही है कि उसका कहना कितना सही है। सुनील की पत्नी के लिए ये बातें नई नहीं है। इसी सब के् चलते वो बिलासपुर आए थे। बिलासपुर आने से पहले सुनील पर नोएडा के बुद्ध विहार क्षे्त्र में एक बच्ची के साथ दुराचार का आरोप लगा था। पीड़ित बच्चियों  के घरवालों ने कभी शिकायतों पर दबाव नहीं दिया। साथ ही पड़ोसी भी यही कोशिश किया करते थे कि सुनील बच जाए।
विज्ञापन

6 of 10
सीर‌ियल रेप‌िस्ट - फोटो : अमर उजाला
सुनील की 32 वर्षीय पत्नी का कहना है कि - अब मैं समझ गई हूं कि सबकुछ बदल सकता है, पर आदमी की आदतें कभी नहीं बदल सकती। उन्होंने बताया कि सुनील से 16 साल पहले जब उनकी शादी हुई थी तब वह 22 साल का था। सुनील को सब मास्टर जी कहा करते थे। वह एक दिन में चार पैंट और एक कमीज़ सिलता था,ऐसा उसमें गुण था। उसके काम को लोग बहुत सराहते थे। एक बार कपड़े सिलवाने के बाद लोग बार-बार आया करते थे। पर शुरू से सुनील का दिमाग उसके काम में नहीं लगता था।
विज्ञापन

7 of 10
सीर‌ियल रेप‌िस्ट - फोटो : अमर उजाला
सुनील की गिरफ्तारी के बाद से उसका परिवार उसकी बहन के घर पर रहता है। उन्होंने बताया कि - जब पुलिस सुनील को गिरफ्तार करने आई तो पुलिस ने् कहा कि हम सुनील के चलते कई रातों से सोये नहीं हैं। मुझे डर था कि सुनील ने दोबारा छोटी बच्चियों के साथ कुछ गलत किया होगा। फिर पुलिस ने हमें वीडियो दिखाई। सुनील की पत्नी जिस वीडियो की बात कर रही थी वह वीडियो न्यू अशोक नगर इलाके की सीसीटीवी फुटेज थी। इस फुटेज में कथित तौर पर सुनील बच्चियों का पीछा कर रहा था और दिखाने की कोशिश कर रहा था कि वह उनके पिता से बात कर रहा है।

8 of 10
सीर‌ियल रेप‌िस्ट - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए उसकी पत्नी से कहा कि वे वह लाल धारी वाली स्वैटर पुलिस को दे दें जिसे पहनकर सुनील अपराध किया करता था। दिल्ली पुलिस का कहना है कि सुनील बहुत अंधविश्वासी था। वह हमेशा एक तरह के जूते और कपड़े पहना करता था। वह एक खास ट्रेन पकड़ कर ही दिल्ली आया करता था। सुनील की पत्नी ने बताया कि बच्चियों को निशाना बनाना सुनील के लिए रोज़ की बात थी। यह तो पहली बार मीडिया का ध्यान इस ओर गया है।

9 of 10
सीर‌ियल रेप‌िस्ट - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने पूछा कि - क्या उसके छूटने् के चांस हैं? सुनील अपने परिवार के लिए रोजी-रोटी कमाने वाला अकेला शख्स है। उसकी पत्नी कुछ कर पाने में सक्षन नहीं हैं, वे ठीक से चल तक नहीं सकती हैं। वे अपनी ननद के घर जो भी ले गई उसमें सिर्फ कुछ कपड़े, कुछ बर्तन और 5 किलो का गैस का सिलेंडर ही है। उनका कहना है- वह चाहता तो हमारे लिए बहुत पैंसा कमा सकता था। पर उसने कभी कोशिश तक नहीं की।
विज्ञापन

10 of 10
serial rapist
वह मुझे भारी कर्ज़ चुकाने के लिए छोड़ गया। कई बार तो मैं खाली पेट सोयी हूं। सुनील की बेटी 700 रुपये तनख्वाह पर लोगों के घर पर काम करती है। उसका बेटा दिल्ली में सेल्समैन का काम करता है। जिसकी सारी कमाई कर्ज़ चुकाने में लग जाती है। सुनील की पत्नी ने कहा - जिस तरह के अपराध मेरे पति ने किए। मुझे डर लगता है कि अगर वैसा ही किसी ने मेरी बेटी के साथ किया तो?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें