मृतक महिला
- फोटो : अमर उजाला
पिटाई के बाद अक्सर राधा अपने मायके ताहिरपुर आ जाती थी, उसके कुछ ही दिनों बाद मोहित किसी रिश्तेदार को लेकर घर आकर पत्नी को मनाकर ले जाता था। विष्णु ने बताया कि मोहित का किसी दूसरी महिला से भी चक्कर था। कई बार वह रात को घर भी नहीं आता था। पूछने पर बच्चों व राधा को और पीटता था। विष्णु का आरोप है कि अंगीठी से दम घुटने का सबको पता है, उनकी बहन ऐसी गलती नहीं कर सकती है। वारदात के पीछे कोई न कोई साजिश है। सूचना मिलने के बाद वह बहन के घर पहुंचा तो बच्चों के मुंह से झाग भी आ रहे थे। ऐसा लग रहा था कि शायद कुछ जहरीला पदार्थ खिलाकर परिवार को मारा गया है। बाद में उसे हादसे की शक्ल दी गई हो।