2015 को अलविदा कहने और 2016 का स्वागत करने के लिए राजधानी में जमकर जश्न मनाया गया। घरों, क्लबों, होटलों जश्न का माहौल रहा। (सभी फोटो: अनिल कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली)
विज्ञापन
दिल्ली ने इस अंदाज में 2015 को कहा अलविदा, नए साल का जश्न
2 of 12
मंदिरों, गिरिजाघर आदि में भी लोगों की भीड़ रही। दिल्ली के दिल यानी सीपी में नए साल का स्वागत करने के लिए राजधानी समेत एनसीआर से लोग बड़ी संख्या पहुंचे थे।
विज्ञापन
दिल्ली ने इस अंदाज में 2015 को कहा अलविदा, नए साल का जश्न
3 of 12
राजधानी के विभिन्न इलाकों में दिनभर जश्न मनाया गया। कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में दिन भर लोगों की भीड़ रही, लेकिन शाम ढलते ही पुलिस ने लोगों को हटा दिया।
दिल्ली ने इस अंदाज में 2015 को कहा अलविदा, नए साल का जश्न
4 of 12
कनॉट प्लेस सर्कल में पुलिस ने शाम चार बजे से दुकानों को बंद करवाना शुरू कर दिया था। जबकि दिनभर हजारों गाड़ियां पहुंचने के चलते ट्रैफिक जाम रहा।
विज्ञापन
दिल्ली ने इस अंदाज में 2015 को कहा अलविदा, नए साल का जश्न
5 of 12
सीपी को नए साल केजश्न के लिए विशेष रूप से सजाया गया था, जिसमें रेड, व्हाइट बैलून प्रयोग किए गए थे।
विज्ञापन
दिल्ली ने इस अंदाज में 2015 को कहा अलविदा, नए साल का जश्न
6 of 12
जगह-जगह हैप्पी न्यू ईयर के गाने बज रहे थे और टैडी भी बिक रहे थे। वहीं, होटल में विशेष पार्टियों का आयोजन किया गया था। हालांकि ऐसे आयोजनों में कपल की ही एंट्री थी।
विज्ञापन
दिल्ली ने इस अंदाज में 2015 को कहा अलविदा, नए साल का जश्न
7 of 12
इंडिया गेट पर खिली धूप के बीच पर्यटकों ने वर्ष 2015 को विदाई देते हुए मस्ती की। दिनभर इंडिया गेट पर और शाम ढलते ही लोगों ने सीपी की ओर रुख कर दिया।
दिल्ली ने इस अंदाज में 2015 को कहा अलविदा, नए साल का जश्न
8 of 12
बुधवार सुबह से ही व्हाट्सऐप, फेसबुक, एसएमएस से बधाई संदेश का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर रात तक जारी रहा। वहीं, मार्केट में गुलदस्ता, कार्ड की भी खूब बिक्री हुई।
दिल्ली ने इस अंदाज में 2015 को कहा अलविदा, नए साल का जश्न
9 of 12
नए साल के आगाज में जश्न मनाने में जुटे लोगों की मस्ती में कोई खलल न पड़े इसके लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए थे।
दिल्ली ने इस अंदाज में 2015 को कहा अलविदा, नए साल का जश्न
10 of 12
कनॉट प्लेस, होटल, पब और मॉल्स के आसपास पुलिस का विशेष दस्ता तैनात किया गया था।
दिल्ली ने इस अंदाज में 2015 को कहा अलविदा, नए साल का जश्न
11 of 12
होटल और पब में सादी वर्दी में भी पुलिस के जवान तैनात रहे। आला अधिकारी भी देर रात सड़क पर गश्त कर रहे थे और पुलिस के जवानों को निर्देश देते रहे।
दिल्ली ने इस अंदाज में 2015 को कहा अलविदा, नए साल का जश्न
12 of 12
कनॉट प्लेस की ओर जाने वाली सभी मुख्य सड़कों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी, जिस भी वाहन पर पुलिस को थोड़ा सा भी संदेह था उसे रोक कर जांच की जा रही थी। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर विशेष नजर रही। जांच के कारण कुछ जगहों पर जाम भी लग गया।