delhi Railways
नरेला में यात्री प्रतीक्षालय का उद्घाटन
उधर, सांसद उदित राज ने नरेला रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सुविधा के लिए नवनिर्मित यात्री प्रतीक्षालय का उद्घाटन किया। सांसद निधि से 1.50 करोड़ रुपये खर्च कर स्टेशन को बेहतर किया गया है। उदित राज ने कहा कि नरेला रेलवे स्टेशन कभी भी बड़े स्तर पर कोई तरजीह नहीं दी गई। जबकि, प्रतिदिन लगभग 10 हजार लोग इस स्टेशन से यात्रा करते है। यहां मूलभूत आवश्यकताओं की कमी थी, अब इस स्टेशन को भी यात्री सुविधा से युक्त कर दिया गया है।