फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के किलेबंदी में फंसे विदेशी: टैना तीन दिन से होटल में कैद, अधूरा रह गया सपना; पीटर सबसे ज्यादा परेशान

Sat, 10 Oct 2026 06:59 PM IST
विकास कुमार सचिन कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लंदन से आए पीटर और केल्विन को एयरपोर्ट पहुंचना था, लेकिन पुलिस की किलेबंदी के कारण उनकी राह मुश्किल हो गई। रास्तों पर बैरिकेड लगे होने और ट्रैफिक डायवर्ट के कारण उन्हें आगे बढ़ने में परेशानी हुई। 
विज्ञापन
1 of 6
दिल्ली प्रदर्शन में फंसे विदेशी पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विदेश से दिल्ली घूमने आए पर्यटकों को प्रदर्शन ने दिल्ली की सड़कों पर भटकने को मजबूर कर दिया। किसी ने लाल किला और इंडिया गेट देखने का सपना संजोया था, लेकिन बैरिकेडिंग ने रास्ता रोक दिया। किसी को एयरपोर्ट पहुंचना था, मगर वो आगे जाने का रास्ता तलाशते रहे। कई विदेशी पर्यटक तीन दिन से होटलों में कैद हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मैरियल - फोटो : अमर उजाला
धरी की धरी रह गईं सारी योजनाएं
प्रदर्शन के मद्देनजर की गई पुलिस की किलेबंदी का असर विदेशी पर्यटकों पर ऐसा पड़ा कि दिल्ली घूमने की उनकी योजनाएं धरी की धरी रह गईं। न्यूजीलैंड से आए मार्क और टैना, स्पेन से आए जियोमो और मैरियल व लंदन से आए पीटर और केल्विन समेत कई विदेश पर्यटकों को दिल्ली में हुई किलेबंदी के कारण परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

3 of 6
प्रदर्शन के कारण बंद रहे रास्ते - फोटो : अमर उजाला
एयरपोर्ट जाना था, रास्ते में फंस गए पीटर और केल्विन
लंदन से आए पीटर और केल्विन को एयरपोर्ट पहुंचना था, लेकिन पुलिस की किलेबंदी के कारण उनकी राह मुश्किल हो गई। रास्तों पर बैरिकेड लगे होने और ट्रैफिक डायवर्ट के कारण उन्हें आगे बढ़ने में परेशानी हुई। उन्हें यह पता करने में भी मशक्कत करनी पड़ी कि एयरपोर्ट जाने के लिए कौन-सा रास्ता खुला है।

4 of 6
न्यूजीलैंड से आए मार्क - फोटो : अमर उजाला
घूमने निकले थे, रास्तों में उलझ गए पर्यटक
स्पेन से आए जियोमो, मैरियल और न्यूजीलैंड से आए मार्क दिल्ली घूमने निकले थे। वह राजधानी की मशहूर जगहें देखना चाहते थे, लेकिन रास्तों पर बैरिकेड लगे होने के कारण उन्हें परेशानी हुई। जियोमो ने बताया कि हम दिल्ली घूमने के लिए निकले थे लेकिन रास्तों पर बैरिकेड के कारण घूम नहीं सके। मैरियल ने बताया कि हमने दिल्ली घूमने के लिए समय निकाला था, लेकिन प्रदर्शन के कारण रास्तों पर लगी रोक से हमारी योजना बिगड़ गई। वहीं, न्यूजीलैंड से दिल्ली आए मार्क की योजना लाल किला और इंडिया गेट देखने की थी। वह राजधानी की मशहूर जगहों पर घूमना चाहते थे, लेकिन रास्तों पर बैरिकेडिंग के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा
विज्ञापन

5 of 6
न्यूजीलैंड से दिल्ली घूमने आईं टैना - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन होटल में ही बीते
न्यूजीलैंड से दिल्ली घूमने आईं टैना का भारत में केवल तीन दिन रुकने का कार्यक्रम था। लेकिन प्रदर्शन के कारण उनके तीनों दिन होटल में ही बीते। वह जंतर मंतर के नजदीक अशोक रोड पर स्थित किसी होटल में रुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रदर्शन के कारण लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
आम लोगों को भी हुई परेशानी
प्रदर्शन के कारण रास्तों पर लगी रोक से दिल्ली के लोगों को भी परेशानी हुई। निजी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए दफ्तर पहुंचना मुश्किल हो गया। कर्मचारी रवि ने बताया कि रास्ते में रोक के कारण परेशानी हुई। वहीं, चांदनी चौक में कार्यरत महेश के अनुसार, शनिवार प्रदर्शन के कारण ऑफिस पहुंचने में देर हुई। हमको स्थानीय लोगों के अनुसार, विरोध प्रदर्शन के कारण उन्हें बेवजह परेशानी नहीं उठानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें