burari death case
पहली थ्योरीः
भाटिया परिवार को किसी बाहरवाले ने उतारा मौत के घाट।
कारणः पुलिस की इस थ्योरी की वजह रहीं परिवार की सबसे बुजुर्ग सदस्य नारायणी देवी। याद दिला दें कि बुराड़ी में जो 11 मौतें हुई थीं उनमें से सिर्फ नारायणी देवी का शव ही दूसरे कमरे में जमीन पर पाया गया था। बाकी 10 लोगों के शव एक ही कमरे में फांसी के फंदे से झूलते पाए गए थे। वहीं घर का डॉगी टॉमी छत पर बंधा पाया गया था। नारायणी देवी के गले में पड़ा निशान और गले के आसपास लिपटा कपड़ा, तार आदि शुरू में उस ओर इशारा कर रहे थे कि किसी ने उनकी गला दबाकर हत्या की है। मुड़े पैर और आंखों में बंधी पट्टी ने पुलिस को शुरुआत में हत्या का केस फाइल करने पर मजबूर कर दिया।
स्टेटसः पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साफ हुआ है कि सभी 11 सदस्यों की मौत लटकने के कारण हुई है। हालांकि किसी बाहरी द्वारा मर्डर के एंगल पर जांच जारी है।