फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहम की भीख मांगती रही वो, लात-थप्पड़ बरसाता रहा एएसआई का बेटा, वीडियो देख गर्लफ्रेंड ने तोड़ी शादी

Fri, 14 Sep 2018 03:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
delhi police asi son beats woman
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है जिसमें एक लड़का एक लड़की को बुरी तरह पीटते हुए दिखाई दे रहा है। क्रूरता की सीमाएं पार करता यह मामला अब इतना तूल पकड़ चुका है कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस पर स्वतः संज्ञान लेते हुए कमिश्नर को फोन कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने नार्कोटिक्स एएसआई के आरोपी बेटे रोहित तोमर पर रेप का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। तस्वीरों में देखें कैसे बेचारी पीड़िता युवक के सामने गिड़गिड़ाती रही लेकिन वह कभी हाथ, कभी पैर और कभी कुहनी से उसे मारता रहा....
विज्ञापन

2 of 8
delhi police asi son beats woman
बताया जा रहा है कि इस शख्स ने यह वीडियो बनाकर एक अन्य लड़की को भेजा था। उसी की शिकायत पर पुलिस ने रोहित तोमर नाम के आरोपी पर धारा 354 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की। आरोपी एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वह लड़की अब तक सामने नहीं आई है जिसकी पिटाई वीडियो में हो रही है।
विज्ञापन

3 of 8
delhi police asi son beats woman
जानकारी के अनुसार रोहित की दो गर्लफ्रेंड हैं। एक तो वह जो वीडियो में पिटती दिख रही है और दूसरी जिसने वीडियो देख रोहित के खिलाफ केस दर्ज कराया। दिलचस्प ये है कि जिस लड़की ने रोहित के खिलाफ एफआईआर कराई है उसी से आरोपी की शादी होनी थी। लेकिन वीडियो देख उसने शादी तोड़ दी।

4 of 8
delhi police asi son beats woman
गौरतलब है कि वीडियो में रोहित पीड़िता को बुरी तरह गालियां देते और बाल नोंच-नोंच कर मारता दिख रहा है।
विज्ञापन

5 of 8
delhi police asi son beats woman
वह लड़की गिड़गिड़ाए जा रही है कि मुझे छोड़ दो लेकिन रोहित उसे थप्पड़ पे थप्पड़ और लात पे लात मारे जा रहा है।
विज्ञापन

6 of 8
delhi police asi son beats woman
वह मारता रहता है इसी बीच पीड़िता जमीन पर गिर जाती है तो उसे कुहनी से मारने लगता है। वो रो-रोकर उससे गुहार लगाती है लेकिन वह नहीं सुनता। ऐसा नहीं है कि वहां उन दोनों के अलावा कोई और नहीं है लेकिन कोई उसे बचाने नहीं आता।
विज्ञापन

7 of 8
delhi police asi son beats woman
रोहित उसे बाल पकड़ कर उठाता है गिराता है फिर थप्पड़ मारता है वह छोड़ने को रोती रह जाती है लेकिन रोहित उसे नहीं छोड़ता।
विज्ञापन

8 of 8
delhi police asi son beats woman
जानकारी मिली है कि आरोपी रोहित ने एक अन्य युवती को यह वीडियो भेजते हुए धमकी दी थी कि अगर तुमने मेरी बात नहीं मानी तो तुम्हारा भी ऐसा ही हाल होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें