फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Acid Attack: दिल्ली पुलिस ने ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट को नोटिस जारी किया, ऑनलाइन मंगाया गया था तेजाब

Thu, 15 Dec 2022 09:33 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Delhi Acid Case - फोटो : अमर उजाला
मोहन गार्डन इलाके में किशोरी पर तेजाब फेंकने के मामले में पुलिस ने ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट को नोटिस जारी किया है। पुलिस ने कंपनी से कई सवाल किए हैं। पुलिस ने उनसे शुक्रवार तक इन सारे सवालों का जवाब मांगा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में पता चला कि वारदात में इस्तेमाल तेजाब को आरोपियों ने ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट से खरीदा था।
विज्ञापन

2 of 6
पुलिस गिरफ्त में छात्रा पर तेजाब फेंकने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने नोटिस जारी कर फ्लिपकार्ट से आरोपियों के तेजाब खरीदने को लेकर सारी जानकारी मांगी है। जैसे आरोपियों ने कैसे ऑर्डर दिया था और इसका पैमेंट कैसे किया था।
विज्ञापन

3 of 6
सुबह इसी जगह हमलावरों ने छात्रा पर फेंका था तेजाब - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने कंपनी से यह सवाल किया है कि उन्होंने तेजाब की बोतल कहां से मंगवाई। उस दुकान के बारे में जानकारी मांगी है। इसके साथ ही पुलिस ने कंपनी से यह जानने की कोशिश की है कि क्या वह अपने पोर्टल पर तेजाब बेच सकते हैं या नहीं।

4 of 6
पत्नी ने पति पर फेंका तेजाब - फोटो : अमर उजाला
पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि ऐसे सामान को बेचने के लिए ग्राहकों की पहचान, उसके मकसद के बारे में जानकारी ली जाती है तो क्या कंपनी ने इन नियमों का पालन किया है या नहीं।
विज्ञापन

5 of 6
तेजाब हमला - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो
इसके साथ ही पुलिस ने उस दुकानदार की जानकारी मांगी है, जिससे तेजाब खरीदा गया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि तफ्तीश के दौरान इस बात की भी जांच की जाएगी कि दुकानदार को तेजाब बेचने का लाइसेंस है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुलिस गिरफ्त में छात्रा पर तेजाब फेंकने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
फ्लिपकार्ट की तरफ से इस मामले पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। मोहन गार्डन इलाके में बुधवार को स्कूल जाने के लिए घर से निकली किशोरी पर दो नकाबपोश युवकों ने तेजाब फेंक दिया था, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें