दिल्ली पुलिस को देश के बहुचर्तित श्रद्धा हत्याकांड मामले में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस को श्रद्धा की अंगूठी मिल गई है। आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने ये अंगूठी अपनी महिला दोस्त को गिफ्ट कर दी थी। पुलिस इसे श्रद्धा हत्यकांड मामले में अहम सबूत मान रही है। ऐसे में उसकी महिला दोस्त के बयान भी महत्वपूर्ण हो गए हैं।