जंतर मंतर इलाके में तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कॉन्स्टेबल दीपेंद्र संधू का बयान
कॉन्स्टेबल दीपेंद्र संधू ने बताया कि जब वे प्रदर्शनकारियों को यह बता रहे थे कि इलाके में धारा 163 लागू है और वे यहां विरोध प्रदर्शन नहीं कर सकते, तो भीड़ ने उन्हें पीछे से खींचा, जमीन पर गिरा दिया और लात-घूंसों से हमला किया। उन्होंने बताया कि हमलावर सफेद कपड़े पहने हुए था और हमले के तुरंत बाद वहां से भाग निकला।