तिहाड़ के बाहर AAP नेताओं का बवाल, देखें तस्वीरें
Thu, 22 May 2014 11:49 AM IST
AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल के तिहाड़ जेल जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार शाम जेल के बाहर प्रर्दशन करते हुए धरना शुरू कर दिया।
तिहाड़ के बाहर AAP नेताओं का बवाल, देखें तस्वीरें
कार्यकर्ताओं ने भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
तिहाड़ के बाहर AAP नेताओं का बवाल, देखें तस्वीरें
हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने जेल के आसपास धारा 144 लगा दी और सैकड़ों कार्यकर्ताओं को वाहनों में जबरन भरकर हिरासत में ले लिया।
तिहाड़ के बाहर AAP नेताओं का बवाल, देखें तस्वीरें
केजरीवाल के जेल के अंदर जाने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता जेल नंबर तीन के बाहर गेट पर इकट्ठा हो गए।
तिहाड़ के बाहर AAP नेताओं का बवाल, देखें तस्वीरें
पार्टी ने दिल्ली भर के कार्यकर्ताओं को तिहाड़ जेल पहुंचने का संदेश भी भेजा था। कार्यकर्ताओं ने गडकरी के खिलाफ गुस्सा निकाला और नारेबाजी शुरू कर दी।
तिहाड़ के बाहर AAP नेताओं का बवाल, देखें तस्वीरें
महिला प्रदर्शनकारियों को हटाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस के वाहनों की चाभी निकालने की कोशिश की।
तिहाड़ के बाहर AAP नेताओं का बवाल, देखें तस्वीरें
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। (सभी फोटो: पीटीआई)
तिहाड़ के बाहर AAP नेताओं का बवाल, देखें तस्वीरें
कोर्ट के फैसले के बाद दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को हिरासत में ले लिया है और उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया।
तिहाड़ के बाहर AAP नेताओं का बवाल, देखें तस्वीरें
नितिन गडकरी द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे पर केजरीवाल ने बेल बांड भरने से मना कर दिया था।
तिहाड़ के बाहर AAP नेताओं का बवाल, देखें तस्वीरें
केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में तिहाड़ के बाहर AAP नेताओं ने प्रदर्शन किया।
तिहाड़ के बाहर AAP नेताओं का बवाल, देखें तस्वीरें
सूत्रों के मुताबिक केजरीवाल की पत्नी जेल गेट पर उन्हें शुगर की दवा देने पहुंचीं।