कई दिनों से गर्मी और उमस से परेशान दिल्ली-एनसीआर में आज झमाझम बारिश ने लोगों को राहत पहुंचाई है। शनिवार रात से ही दिल्ली व आसपास के इलाकों में तेज हवाएं चल रही थीं, जिसके बाद रविवार सुबह ही वर्षा से दिल्ली भीग गई।
विज्ञापन
2 of 6
रविवार सुबह दिल्ली में हुई बारिश
- फोटो : ani
तापमान में आई गिरावट के कारण लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आज दिनभर हल्की बारिश हो सकती है और आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
रविवार सुबह दिल्ली में हुई बारिश
- फोटो : ani
सफदरजंग वेधशाला जो दिल्ली के लिए प्रतिनिधि आंकड़े प्रदान करती है, वहां सुबह 5:30 बजे तक 33.6 मिलिमीटर तक बारिश दर्ज की गई थी। वहीं वेदरमैन के अनुसार पालम स्टेशन के पास 43.4 मिमी बारिश हुई थी।
4 of 6
रविवार सुबह दिल्ली में हुई बारिश
- फोटो : ani
मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि अगले तीन-चार दिनों तक दिल्ली व आसपास के इलाकों में और भी अधिक बारिश की संभावना है। आगामी बुधवार तक अधिकतम तापमान गिरकर 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
दिल्ली में बारिश (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
मालूम हो कि आईएमडी के मुताबिक 15 मिमी के नीचे दर्ज की गई बारिश को हल्की बारिश की श्रेणी में माना जाता है। वहीं 15 से 64.5 मिमी तक मध्यम और 64.5 मिमी से अधिक बारिश को भारी बारिश की श्रेणी में रखा जाता है।