हालांकि बीच-बीच में हल्की फुहारें भी पड़ीं। पालम इलाके में तापमान 38.6, आयानगर में 36.8, लोधी रोड में 35.7, व रिज में पारा 34.6 डिग्री दर्ज हुआ। विभाग के अनुसार मंगलवार को भी लगभग ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार के साथ हवाएं चलने व मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई गई है।