फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में फिर सूरज दिखाएगा तेवर, 38 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

Fri, 09 Aug 2019 08:58 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर वासियों को शुक्रवार को भी सूरज के तल्ख तेवर का सामना करना पड़ेगा। इसका मतलब है कि गुरुवार की तरह आज भी दिल्ली-एनसीआर में तेज धूप निकलेगी और तापमान 38 डिग्री तक जा सकता है। सुबह-सुबह निकली तेज धूप से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि पूरा दिन कैसा रहने वाला है।
विज्ञापन

2 of 6
हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि दिन में बीच-बीच में बादल छाने के साथ ही तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। जबकि इस गर्मी से राहत 12 अगस्त को होने वाली बारिश दिला सकती है, वहीं 13 और 14 अगस्त को हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि बारिश के बाद बदले मौसम के मिजाज का आनंद अभी पूरा नहीं हुआ था कि मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली। दिल्ली-एनसीआर में फिर से सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए और तापमान बढ़ा दिया। इस कारण गुरुवार को पूरे दिन लोगों का पसीने से बुराहाल हो गया।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
एक सप्ताह से बारिश के कारण शहर का तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया था। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई थी। बारिश के कारण मौसम खुशनुमा हो गया था इसका आनंद उठाने के लिए लोग घर से बाहर निकल आए थे। बृहस्पतिवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। सुबह से ही आसमान में धूप खिली रही।
विज्ञापन

5 of 6
सूरज के तेवर सख्त होते रहे और शहर का तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया। तेज धूप के कारण लोग पसीने से परेशान होते दिखाई दिए। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को भी शहर में धूप खिली रहेगी। हालांकि आंशिक रूप से बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। शहर का तापमान घटकर 33 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, बारिश के कारण शहर में प्रदूषण का स्तर में सुधार हुआ है। बृहस्पतिवार को शहर में प्रदूषण का स्तर 46 क्यूबिक दर्ज किया गया जो सामान्य स्तर है। अधिकारियों की मानें तो बारिश होने से ही शहर का वातावरण साफ हुआ है। धूप निकलने के साथ-साथ ही प्रदूषण स्तर में बढ़ोतरी हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें