फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः बुधवार को भी नहीं मिली ठंड से राहत, 10.6 डिग्री पर दर्ज हुआ तापमान

Wed, 04 Nov 2020 11:19 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में बीते तीन-चार दिनों से गिर रहा न्यूनतम तापमान बुधवार को कुछ बढ़ा जरूर लेकिन वह नाकाफी रहा। जहां मंगलवार की सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं बुधवार सुबह 8.30 बजे तक का तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा। कल से जरूर यह कुछ बढ़ा है लेकिन राहत के लिहाज से नाकाफी है।
विज्ञापन

2 of 7
दिल्ली में बढ़ी सर्दी - फोटो : अमर उजाला
इस सीजन में मंगलवार को सबसे कम पहुंचा पारा
राजधानी में मंगलवार को इस सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक जा गिरा। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पहाड़ी इलाकों में शामिल डलहौजी का न्यूनतम तापमान 10.9, धर्मशाला का 10.6, मंडी का 10.2 और मंसूरी का 10.4 रहा। वहीं, आगामी दिनों में भी पारे का और गिरने का अनुमान है। ऐसे में मौसम विभाग, मौजूदा हालात को देखते हुए शीत लहर भी जारी कर सकता है।
विज्ञापन

3 of 7
दिल्ली में बढ़ी सर्दी - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार, इस वर्ष नवंबर पिछले चार से पांच वर्षों के मुकाबले अधिक ठंडा रहने वाला है। यही वजह है कि लगातार तापमान गिरने के आंकड़े दर्ज किए जा रहे हैं। कुछ इसी प्रकार की स्थिति आगामी चार से पांच दिनों के लिए भी होने वाली है।

4 of 7
दिल्ली की सड़कों पर धुंध - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार, मैदानी इलाकों में जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक कम से कम दो दिनों तक रहता है। ऐसे में शीतलहर जारी की जा सकती है। मंगलवार को तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

5 of 7
delhi winter - फोटो : अमर उजाला
नवंबर के पहले सप्ताह में ही राजधानी में 14.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था वहीं, मौसम विभाग के अनुसार नवंबर के आखिरी सप्ताह तक तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस तक बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक के मुताबिक, बादलों के छंटने के कारण भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके अलावा पिछले तीन-चार दिनों से पहाड़ी इलाकों में ऊंचाई पर हो रही बर्फबारी के कारण भी वहां से आने वाली शीत हवाओं से राजधानी में प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : facebook
स्काईमेट वेदर के वैज्ञानिक महेश पलावत के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की अनुपस्थिति के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पलावत के अनुसार, जब भी पश्चिमी विक्षोभ बनता है तो इंडो गंगेटिक प्लेन के ऊपर बादलों का जमाव होता है। इस वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिलती है, लेकिन जब पश्चिमी विक्षोभ अनुपस्थित होता है तो आकाश पूरी तरह से खाली हो जाता है। इस वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
delhi winter - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि पिछले 58 वर्षों में अक्तूबर का महीना राजधानी में सबसे ठंडा रहा था।इस कड़ी में अक्तूबर में राजधानी का न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे पहले वर्ष 1962 में 16.9 डिग्री सेल्सियस रहा था।जबकि अक्तूबर में राजधानी का न्यूनतम तापमान औसतन 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें