हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
माना जा रहा है कि एसआईटी चार्जशीट में करीब 70 लोगों को गवाह बना सकती है। इनमें से तीन चश्मदीद बताए जा रहे हैं। पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने अपने कार्यालय में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अर्पित जैन, सहायक पुलिस आयुक्त आदर्शदीप सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त अपराध व एसआईटी प्रमुख अनिल यादव सहित अन्य अधिकारियों के साथ निकिता हत्याकांड की जांच रिपोर्ट पर कई घंटे चर्चा की।