दिसंबर के शुरुआती दिनों में पिछले वर्षों के मुकाबले इस वर्ष ठंड का असर काफी कम था, लेकिन 10 दिसंबर के बाद हालात बदलने लगे। अब स्थिति यह है कि कड़ाके की ठंड में लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। हालांकि, अन्य दिनों के मुकाबले शुक्रवार को सुबह से ही अच्छी धूप खिली थी, लेकिन सर्द हवाओं के कारण ठंड से लोग परेशान नजर आए।