इंडिगो की 6ई-6423 करीब 50 मिनट की देरी से, गोएयर की जी8-212 आधे घंटे की लेटलतीफी से, एयर इंडिया की एआई-412 एक घंटे की देरी से रवाना हुआ। वहीं दिल्ली से लखनऊ आने वाला इंडिगो का 6ई-6528 विमान दिल्ली एयरपोर्ट से रात 9.55 बजे 45 मिनट की देरी से उड़ान भरी। एयर इंडिया की एआई-811 दिल्ली से ढाई घंटे की देरी से लखनऊ पहुंची। एयर इंडिया की एआई-431 करीब 40 मिनट की देरी से, इंडिगो की 6ई-6613 गुरुवार को 46 मिनट की देरी से पहुंची। बताया गया कि गुड़गांव व दिल्ली केबीच जाम की वजह से इंडिगो केक्रू मेम्बर दिल्ली नहीं पहुंच पाए, जिसकी वजह से खासी फ्लाइटें लेट हुईं।