दिल्ली एनसीआर में तूफानी बारिश
- फोटो : अनुज कुमार
पश्चिमी विक्षोम के दस्तक देने से बदला मौसम
एक नए पश्चिमी विक्षोभ ने बुधवार को दस्तक दी है। इसका असर बृहस्पतिवार दोपहर में देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार, 7, 8 और 9 जून को मौसम अपेक्षाकृत स्थिर रहेगा। इस दौरान आसमान साफ रहने का अनुमान है। इससे तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। ऐसे में गर्मी बढ़ेगी।