प्रतीकात्मक तस्वीर
गौरतलब है कि बीते आठ साल में 23 अप्रैल को इतना अधिक अधिकतम तापमान तापमान कभी नहीं रहा है, जबकि पालम केंद्र पर अधिकतम तापमान सर्वाधिक 42.5 व रिज पर 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अगले सप्ताह तक पारे में ब्रेक लगने की संभावना नहीं है। ऐसे में एक सप्ताह तक झुलसाने देने वाली गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।