फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से लुढ़का दिल्ली का पारा, बीते 7 साल में सबसे कम रहा तापमान

Sun, 23 Sep 2018 03:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
delhi rain
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार से हो रही बारिश ने बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगा दिया है। तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री लुढ़क कर 27.6 डिग्री पर पहुंच गया है। यह बीते सात वर्षों में यह सितंबर माह का सबसे कम तापमान है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
delhi rain
वहीं, न्यूनतम तापमान में भी सामान्य से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इस कारण मौसम काफी सुहावना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार तक रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा।
विज्ञापन

3 of 5
delhi rain
शुक्रवार रात से दिल्ली व आसपास के इलाकों में हल्की व तेज बारिश हो रही है। इसके चलते शनिवार सुबह से ही मौसम सुहावना बना रहा। छुट्टी होने के कारण लोगों ने सुहावने मौसम का आनंद भी खूब उठाया। शनिवार सुबह से लेकर दोपहर तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। 

4 of 5
rain in delhi ncr
इस कारण 34 के पार चल रहा अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री पर पहुंच गया। इससे पहले बीते सात वर्षों में पूरे सितंबर माह में इतना कम तापमान नहीं रहा। वहीं, शुक्रवार शाम तक 26.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। विभाग ने 23 व 24 सितंबर को भी बारिश का अनुमान जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
delhi rain
आसमान में बादल छाए रहेंगे और गर्मी से निजात मिलेगी। माना जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर में यह आखिरी बारिश होगी। इसके बाद यहां से मानसून की विदाई हो जाएगी। इससे पूर्व मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा व चंडीगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। 

सितंबर माह में औसतन अधिकतम तापमान 

2017                34.5 डिग्री 
2016                35.0 डिग्री 
2015                36.1 डिग्री 
2014                34.7 डिग्री 
2013                35.2 डिग्री 
2012                34.2 डिग्री 
2011                33.9 डिग्री  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें