फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Rain: तेज बारिश के बाद जाम से जूझ रहा दिल्ली-एनसीआर, एंबुलेंस भी फंसी

Fri, 06 Mar 2020 11:09 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिल्ली में बारिश के बाद लगा लंबा जाम - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर की हल्की बारिश ने पारे की चाल पर ब्रेक लगा दी है। तापमान में बीते एक सप्ताह से लगातार हो रही बढ़ोतरी के बाद गुरुवार को गिरावट आई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिन तक रिमझिम बारिश होती रहेगी। वहीं दिल्ली-एनसीआर में बीती रात और आज सुबह हुई तेज बारिश के बाद शहर में जाम लग गया है। इस जाम में कई एंबुलेंस भी फंसी देखी गई साथ ही इस जाम से दफ्तर, स्कूल व कॉलेज जाने वाले बहुत परेशान हुए और वह अपने गंतव्यों तक देरी से पहुंचे....
विज्ञापन

2 of 6
delhi rains - फोटो : एएनआई
शहर के कई इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। बारापुल्लाह फ्लाईओवर पर इतना जाम है कि गाड़ियां रेंगती हुई चल रही हैं। इसके साथ ही ब्रिटेनिया चौक से राजौरी गार्डन जाने वाले रास्ते पर भी भारी ट्रैफिक जाम है। पंजाबी बाग फ्लाईओवर पर एक ट्रक के खराब हो जाने के कारण भारी जाम लग गया है। हो सके तो इस रास्ते पर जाने से बचें।
विज्ञापन

3 of 6
delhi rains - फोटो : एएनआई
शुक्रवार को हवाओं की चाल 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। शनिवार को भी मौमस में ज्यादा फेरबदल की उम्मीद नहीं है। रविवार को मौसम साफ रहेगा। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार से शुरू हुई हल्की बारिश का असर तापमान पर पड़ रहा था।

4 of 6
delhi rains - फोटो : एएनआई
बुधवार का अधिकतम तापमान इस सीजन में सबसे ज्यादा 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। बारिश की वजह से इसमें गिरावट आई है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक खिसक गया।
विज्ञापन

5 of 6
delhi rains - फोटो : एएनआई
हालांकि, न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को दिनभर बादल व सूर्य की लुका-छिपी चलती रही। शाम होने पर एक बार फिर फुहारों ने दिल्ली-एनसीआर को नम किया।

मौसम का पूर्वानुमान:
आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। सतह पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 23 व 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
अधिकतम तापमान: 27 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 14.4 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त: 6:24 बजे।
सूर्योदय: 6:39 बजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फरीदाबाद में ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद में बरसात से पूरा शहर जाम है। कई घंटों से गाड़ियां जाम में खड़ी हैं। नीलम जाने वालों को हाईवे से सीधा बाटा भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें