फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह बिहार की बाढ़ नहीं दिल्ली एनसीआर की सड़कें हैं, बारिश के बाद कुछ ऐसा है राजधानी का हाल, देखें तस्वीरें

Wed, 19 Aug 2020 04:30 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
दिल्ली एनसीआर बारिश : जगह-जगह भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
गर्मी और उमस से परेशान दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए हमेशा की तरह बुधवार की बारिश भी परेशानियां लेकर आई। एक ओर जहां मौसम ठंडा हो जाने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं कुव्यवस्था की मार झेल रही राजधानी की सड़कों पर भारी जलजमाव के कारण अफरा-तफरी मच गई। कुछ घंटों की मूसलाधार बारिश के कारण एनसीआर में बाढ़ जैसे हालात बन गए। लोग किसी तरह बचते-बचाते अपने घरों के अंदर पहुंचने की कोशिश करने लगे। वहीं कई जगह तो वाहन भी आधे से अधिक पानी में डूब गए। गुरुग्राम में तो ऐसी बारिश हुई है कि सोशल मीडिया पर यह ट्रेंड कर रहा है। तस्वीरों में देखिए बारिश के कारण दिल्ली एनसीआर की बदहाली-

 
विज्ञापन

2 of 9
जलभराव से जनजीवन बेहाल - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम में झमाझम बारिश ने प्रशासन के सभी दावों की पोल खोलकर रख दी है। पूरे गुरुग्राम में कई सड़कों और गलियों में जलभराव से जनजीवन बेहाल हो गया है। शीतला माता मंदिर परिसर में भी पानी घुस गया है। इसके अलावा दुकानों में भी पानी भर गया है। शीतला माता मंदिर के सामने वाली सड़क नहर में तब्दील हो चुकी है।


 
विज्ञापन

3 of 9
यातायात बंद होने से लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के सामने वाली सड़क पर दो फीट से अधिक पानी भर गया है, जिसके कारण पुलिस ने यातायात बंद करा दिया है। वहीं गुरुग्राम के अधिकतर इलाकों में बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई है। इसके कारण लोगों को दुगनी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

4 of 9
हीरो हौंडा चौक फ्लाईओवर पर जाम - फोटो : सुदर्शन झा
गुरुग्राम के हीरो हौंडा चौक फ्लाईओवर पर करीब एक घंटे से वाहन जाम में फंसे हुए हैं। वाहन चालक भी बेहाल हो गए हैं। वहीं सेक्टर 54 में तो पानी कई घरों के अंदर भी घुस गया है। 

 
विज्ञापन

5 of 9
बारिश के कारण गिरे पेड़ - फोटो : राजीव शर्मा
गाजियाबाद की बात करें तो वहां भी हालत कुछ अच्छे नहीं हैं। सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते शास्त्री नगर, गांधीनगर, नंदग्राम, नवयुग मार्केट समेत कई इलाकों में भयंकर जलभराव से सबकुछ अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जगह तो भारी बारिश के कारण पेड़ भी गिर गए हैं।

 
विज्ञापन

6 of 9
पलवल में जलभराव - फोटो : अमर उजाला
वहीं पलवल में बरसात के बाद सब्जी मंडी रेलवे रोड पर जलभराव हो गया है। लोगों के लिए रास्ते में चलना खतरे से खाली नहीं है।

 
विज्ञापन

7 of 9
फरीदाबाद में जलभराव - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद में भी बारिश ने सबकुछ तहस नहस कर दिया है। सड़क और पर्वतीय कॉलोनी पूरी तरह जलमग्न हो गई है। 

 

8 of 9
ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में जमा पानी - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा रात से ही हो रही बारिश के कारण ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में बरसात का पानी भर गया है। पुल के नीचे लोग किसी तरह अपने वाहनों को निकालकर घरों की ओर जा रहे हैं। पुल के नीचे सड़क पर हुए जलभराव में एक कार भी डूब गई।
 
विज्ञापन

9 of 9
दिल्ली में भी भारी बारिश - फोटो : ANI
राजधानी दिल्ली में भी हालत कुछ ऐसे ही हैं। भारी बारिश के कारण लोगों का सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि 25 अगस्त तक दिल्ली में इसी तरह बारिश होती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें