बारिश के बाद सोमवार शाम आईटीओ चौराहे पर पानी जमा हो गया है। इस कारण लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन
2 of 5
बारिश के बाद लगा लंबा जाम
- फोटो : amar ujala
आईटीओ के अलावा, मूलचंद फ्लाईओवर के पास भी जलभराव हो गया है। इस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। डीएनडी पर भी जाम की समस्या से लोगों को दो चार होना पड़ा।
विज्ञापन
3 of 5
बारिश के बाद कई जगह हुआ जलभराव
- फोटो : amar ujala
दिनभर बादलों की आवाजाही के बाद सोमवार शाम करीब पांच बजे बादल बरस पड़े।
4 of 5
बारिश के बाद लगा जाम
- फोटो : amar ujala
सेंट्रल दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली सहित लगभग सभी इलाके में अच्छी बारिश हुई। इन इलाकों में बारिश की वजह से सड़कों पर जाम की समस्या हो गई। कई नीचे के इलाकों में पानी जमा होने से कई गाड़ियां बंद पड़ा गई।
ऑफिस छूटने के वक्त बारिश होने से सड़कों पर वाहनों की भीड़ दोगुना देखने को मिली। बारिश की वजह से गीता कॉलोनी, अक्षरधाम, गाजीपुर बॉर्डर सहित कई अन्य इलाकों में गाड़ियां रेंगती हुई नजर आईं।