फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दिख सकता है 'फैनी' का असर, शाम तक हो सकती है बारिश

Fri, 03 May 2019 03:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है क्योंकि मौसम विभाग ने हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

2 of 5
गर्मी का असर - फोटो : पीटीआई
शहर के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। शहर का न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस पर रहा।
विज्ञापन

3 of 5
सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 54 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश या आंधी आने के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

4 of 5
मौसम - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मालूम हो कि चक्रवाती तूफान फैनी का असर बृहस्पतिवार को एनसीआर में देखने को मिला। पिछले कुछ दिनों से चिलचिलाती गर्मी की मार झेल रहे शहरवासियों को बृहस्पतिवार को थोड़ी राहत मिली। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाएं चलती रही, मगर शाम को अचानक मौसम ने करवट ली और धूल भरी आंधी चलने लगी। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन बादल छाए रहेंगे और बरसात की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें