फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR Rain: बारिश के साथ 30-50KM की रफ्तार से चली आंधी, कई जगह पेड़ गिरे, दिल्ली एयरपोर्ट ने की यह अपील

Fri, 16 May 2025 08:57 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

Delhi NCR Weather Update: राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में आज शाम होते ही मौसम पूरी तरह से बदल गया। दिन में ही रात हो गई। 30-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। फरीदाबाद में 10 मिनट की बारिश ने तूफान मचा दिया। 
विज्ञापन
1 of 7
तस्वीर कर्तव्य पथ की। - फोटो : विवेक निगम
दिल्ली-एनसीआर में दिन के समय सूरज ने आग बरसाई। इस कारण शुक्रवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। हालांकि शाम होते-होते मौसम ने यू-टर्न लिया और बादल छाने से दिन में ही रात हो गई। शाम को दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज धूल भरी आंधी के साथ बारिश हुई। इस दौरान 30-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। इससे लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिली। 
विज्ञापन

2 of 7
दिल्ली में बारिश - फोटो : विवेक निगम
शनिवार को बारिश व आंधी का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने शनिवार को सुबह के समय हल्की बारिश व आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि तापमान 41-43 डिग्री के बीच ही रहने और 30-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन

3 of 7
फरीदाबाद में बारिश - फोटो : अमर उजाला
आज दिल्लीवालों को मिली गर्मी से राहत
दिल्ली में शुक्रवार को सुबह से चिलचिलाती धूप ने झुलसाने देने वाली गर्मी का अहसास कराया। तेज गर्मी के कारण पारे ने भी उछाल मारा। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक 42.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। यह इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया।

4 of 7
फरीदाबाद में आंधी-बारिश में गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
नमी कम होने से तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। दिन भर झुलसाने देने वाली गर्मी के बाद मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शाम को मौसम ने करवट ली। तेज आंधी के साथ कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार शाम 5:30 बजे तक 001.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को हल्की बारिश के साथ तेज धूल भरी हवाएं चलेंगी। 
विज्ञापन

5 of 7
फरीदाबाद में बारिश के बाद नुकसान - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान तापमान 41-43 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना है। 18 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और 15-35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, इस दौरान तापमान 40-42 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 19 मई से तापमान में कुछ कमी आएगी और तापमान 37-39 डिग्री के बीच रहेगा। 22 मई को एक बार फिर से बारिश होने व तेज हवाएं चलने का अनुमान विभाग ने जताया है।
विज्ञापन

6 of 7
फरीदाबाद में आंधी-बारिश में गिरी दीवार - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की मौसमी चेतावनी
दिल्ली में खराब मौसम की वजह से दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन पर असर पड़ सकता है। हमारी ऑन-ग्राउंड टीमें सभी साथ मिलकर काम कर रही हैं। ताकि यात्रियों को यात्रा करने में किसी तरह की परेशानी न हो। यात्री संभावित देरी से बचने के लिए हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिए दिल्ली मेट्रो सहित परिवहन के वैकल्पिक साधनों पर विचार कर सकते हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की अधिक जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फरीदाबाद में लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद में शाम को पड़ी आफत की आंधी-बारिश, एक की मौत
शहर में शुक्रवार का दिन आफत लिए आया। दोपहर में लू ने शहरवासियों को खूब तपाया। शाम चार बजे आई आफत की आंधी-बारिश पूरे शहर का जनजीवन ठप कर दिया। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी से सड़कों पर पेड़, बिजली के पोल टूट-टूटकर गिरे। 

ओल्ड फरीदाबाद में एक बहुमंजिला इमारत में लगा शीशा गिरने से एक युवक की मौत हो गई। एक झुग्गी पर बिजली का खंभा गिरने से उसमें दबकर तीन लोग घायल हो गए। सड़कों पर पेड़, पोल, बोर्ड गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग-19 समेत अन्य सड़कों पर घंटों लंबा जाम लगा रहा। शाम से शहर की बिजली गुल हुई तो देर रात तक बहाल नहीं हो पाई। इस दौरान कई मकानों के शीशे, टीन की छते भी उड़ गई। 

इस दौरान लोगों में दहशत का माहौल रहा। उत्तर भारत में आई आंधी ने फरीदाबाद में जमकर उत्पात मचाया। शाम को करीब 20 मिनट तक आंधी-बारिश से इमारतों पर लगे बोर्ड टूटकर सड़कों पर गिरे। तेज हवाओं साइकिल, बाइक सवार व पैदल चालक सुरक्षित स्थानों को ढूढ़ते नजर आए। हवाओं की रफ्तार इतनी अधिक थी कि मकानों व दफ्तरों में लगे फ्लैक्स बोर्ड सड़कों पर उड़-उड़कर गिर रहे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें