फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR Rain: आंधी-तूफान में उखड़े पेड़, बारिश से सड़कें लबालब; जाम ने बढ़ाई मुसीबत, तस्वीरों में देखें हाल

Fri, 02 May 2025 10:47 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह-सुबह आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हुई। जिसके कारण कई पेड़ उखड़ गए और भारी जलभराव हो गया।
विज्ञापन
1 of 8
Delhi NCR Weather Today - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में आज सुबह मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। वहीं, भीषण गर्मी से परेशान दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने लोगों को राहत दी। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के चलते पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। 
विज्ञापन

2 of 8
Rain - फोटो : अमर उजाला
सुबह-सुबह दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। गरज-चमक के बीच बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया था। लगातार हो रही तेज बारिश से दिल्ली की सड़कों पर पानी भर गया है।
विज्ञापन

3 of 8
Delhi NCR Weather Today - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में बूंदाबांदी का सिलसिला तड़के 3 बजे के बाद शुरू हुआ। पहले आईटीओ, मंडी हाउस और मध्य दिल्ली के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी और बारिश शुरू हुई। इसके बाद हवाओं में तेजी आई और अंधेरे के बीच गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने लगी। 

4 of 8
Delhi NCR Weather Today - फोटो : ani
मौसम विभाग के अनुसार 1 मई से 7 मई तक आंधी व बारिश का अनुमान है। इस कारण से तापमान 34 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 1 मई की रात से 4 मई की सुबह तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 5 और 6 मई को शाम के समय आंधी-तूफान और बादल गरजने की गतिविधियां रहेंगी। इससे पहले मौसम विभाग 1 से 2 मई के लिए बारिश व आंधी का यलो अलर्ट जारी किया था।
विज्ञापन

5 of 8
सड़क पर जलजमाव - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली हवाई अड्डे पर शुक्रवार सुबह आंधी-तूफान और तेज़ हवाओं के कारण परिचालन बाधित होने के कारण तीन उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया और 200 से अधिक उड़ानें विलंबित हो गईं। दिल्ली में खराब मौसम के कारण एक फ्लाइट को अहमदाबाद और दो फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया और कई अन्य फ्लाइट में देरी हुई। 
विज्ञापन

6 of 8
रिंग रोड पर कश्मीरी गेट से यमुना बाजार की ओर जाने वाले रास्ते पर जाम - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद में शुक्रवार तड़के मौसम का मिजाज बदल गया। पहले तेज आंधी चली। इसके बाद बादल गरजे और पांच बजे बारिश शुरू हो गई। इसके बाद पारा चार डिग्री नीचे आ गया। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही ने बताया कि तेज हवा चलने की वजह से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता अचानक बढ़ गई। आने वाले चार-पांच दिन तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान जहां 40 को पार कर रहा था। वहीं अब यह 30-32 के आसपास रहेगा। रविवार और सोमवार को भी बारिश होने की संभावना बन रही है। हवा की रफ्तार बढ़ने से धूप निकलने पर भी गर्मी से राहत मिली रहेगी।
विज्ञापन

7 of 8
पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त वाहन और जलजमाव - फोटो : अमर उजाला
बारिस से गुरूग्राम बना जलग्राम
गुरुग्राम में बारिश से शुक्रवार को कई जगहों पर जलभराव हो गया है। घरों के अंदर पानी घुस गया। नरसिंहपुर गांव के सामने दिल्ली जयपुर हाईवे और सर्विस लेन पर तीन फीट पानी भर गया है। इससे वाहन चालकों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आंधी से कई जगह पेड़ टूट गए। इसकी चपेट में आकर पालम विहार में पार्क की दीवार ढह गई। दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

यह भी पढ़ें: Weather News Live: दिल्ली-NCR में आंधी के साथ मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 100 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित

विज्ञापन

8 of 8
साउथ दिल्ली के शेख सराय में एक बड़ा पेड़ गिरने से 5 से 6 गाड़ी क्षतिग्रस्त और कई बाइकें दबी - फोटो : अमर उजाला
पेड़ गिरने से ढहा कमरा, चार लोगों की हुई मौत
आज सुबह तेज हवाओं के कारण द्वारका के खरखरी नाहर गांव में खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे पर पेड़ गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। मृतक की पहचान 26 वर्षीय ज्योति और उसके तीन बच्चों के रूप में हुई है। उसके पति अजय को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें