फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में 'आसमान से बरसी आफत': सड़कों पर पानी...रेंगती गाड़ियां; लोग हुए घंटों परेशान; देखें NCR की तस्वीरें

Sat, 23 Aug 2025 09:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार दोपहर से लेकर हुई बारिश रात तक लोगों के लिए आफत बन गई। इस बारिश ने गर्मी से तो राहत जरूर दी, लेकिन सड़कों पर जलभराव से भयंकर जाम लग गया। देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
1 of 9
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला/PTI
राजधानी में शनिवार को मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। जहां एक तरफ मूसलाधार बारिश ने लोगों को राहत पंहुचाई, तो दूसरी ओर यह मुसीबत बनकर भी बरसी। बारिश ने राजधानी को अस्त-व्यस्त कर दिया। भारी बारिश के चलते कई हिस्सों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और जनजीवन पर बुरा असर पड़ा। 
विज्ञापन

2 of 9
गाजियाबाद में बारिश - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में बारिश ने ड्रेनेज सिस्टम की खामियों को फिर से उजागर किया। नालों और सीवरों के ओवरफ्लो होने से कई रिहायशी इलाकों में पानी भर गया। यही नहीं, बारिश का पानी लोगों के घर में घुस गया। इसके अलावा, कुछ क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बाधित हुई। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऐसे में दफ्तर से घर जा रहे लोग बीच सुरक्षित जगह रूककर बारिश के थमने का इंतजार करते दिखे। यह सिलसिला रात तक जारी रहा।
विज्ञापन

3 of 9
नोएडा की सड़कों पर बारिश से जलभराव - फोटो : ANI
वहीं, मौसम विभाग के अनुुसार, शनिवार सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे तक दिल्ली में 24.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। सफदरजंग मानक वेधशाला में 24.8, मयूर विहार में 33.5, लोधी रोड़ में 27, पालम में 16.5, रिज में 9.6, आया नगर में 3.4, एमएम बारिश दर्ज की गई। हालांकि, शास्त्री पार्क, गुरुद्वारा रकाब गंज, बिशमंबर दास मार्ग, धौला कुआं, उत्तम नगर, द्वारका, नजफगढ़, नांगलोई, बदरपुर, आनंद विहार समेत ज्यादातर इलाकों में जलभराव की स्थिति देखी गई।

4 of 9
दिल्ली में बारिश - फोटो : भूपिंदर सिंह
बारिश का रेड अलर्ट जारी
कई दिनों तक लोगों को गर्मी से बेहाल करने के बाद दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और काले घने बादलों ने आसमान को ढक लिया। सुबह के उजाले को जैसे बादलों ने निगल लिया और देखते ही देखते मूसलाधार बारिश ने दिल्ली की सड़कों को सरप्राइज दे दिया। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश का रेड अलर्ट भी जारी किया हुआ है। 
विज्ञापन

5 of 9
दिल्ली में बारिश - फोटो : भूपिंदर सिंह
मौसम विभाग ने पहले ही तेज बारिश की चेतावनी जारी की थी। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का 100 से 65 फीसदी रहा। 
विज्ञापन

6 of 9
राजधानी दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश - फोटो : एएनआई
मौसम विभाग ने रविवार के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। ऐसे में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा/गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। कुछ स्थानों पर तीव्र वर्षा की संभावना है। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31 और 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
विज्ञापन

7 of 9
नोएडा में बारिश के बाद डूबीं सड़कें - फोटो : अमर उजाला
अभी खुशनुमा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 25 अगस्त को बादल छाए रह सकते हैं जिसके बाद मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 31 और 22 डिग्री रह सकता है। वहीं 26 और 27 अगस्त को भी आंधी तूफान और बारिश की संभावना है। 

8 of 9
Delhi Rain - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान अधिकतम 32-33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री के आसपास रह सकता है। आईएमडी ने 28 और 29 अगस्त को भी गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इन दोनों दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान 34 और 23 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन

9 of 9
गुरुग्राम में बारिश - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम के जलभराव को लेकर रुसी महिला का वीडियो वायरल
गुरुग्राम। गुरुग्राम की सड़कों पर मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव ने लोगों का ध्यान खींचा, लेकिन इसे लेकर चर्चा सोशल मीडिया पर तब और तेज हो गई जब एक रूसी महिला ने अपने इलाके का वीडियो शेयर करते हुए इसे इटली के शहर वेनिस से जोड़ दिया। इंस्टाग्राम पर वायरल इस वीडियो ने लोगों को हंसाया भी और शहर की व्यवस्था पर सवाल भी खड़े किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें