फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Pollution On Diwali: दिल्ली में फिर घुला पटाखों का जहर, दिवाली के बाद की देखें तस्वीरें

Mon, 13 Nov 2023 02:57 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खराब - फोटो : अमर उजाला
Delhi NCR Pollution: देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में एक फिर प्रदूषण से आबोहवा खराब हो गई है। दिवाली की रात राजधानी में हुई आतिशबाजी के बाद प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर प्रतिबंध लगा रखा था। लेकिन दिल्ली और एनसीआर में कोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ती हुईं नजर आईं। दिवाली के बाद सोमवार सुबह कई इलाकों से हैरान कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें धुंध की मोटी परत नजर आ रही है। जिससे पूरे शहर में भारी प्रदूषण दिख रहा है। 
विज्ञापन

2 of 11
इंडिया गेट पर छाई धुंध की चादर - फोटो : ANI
सीपीसीबी की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई है। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से स्मॉग की तस्वीरें सामने आई हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 11
कर्तव्य पथ पर दिवली के बाद नजारा - फोटो : ANI
दिल्ली के कर्तव्य पथ, आजादपुर, राजघाट और इसके अलावा नोएडा में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई है। दिवाली के दिन रविवार को सुबह बीते आठ सालों में हवा सबसे अच्छी रही। लेकिन दिवाली की रात दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया।

4 of 11
आजादपुर पर सुबह का नजारा - फोटो : ANI
दिल्ली के विभिन्न हिस्सों के दृश्यों में सड़कों पर घनी धुंध छाई हुई दिखाई दे रही है, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई है और कुछ सौ मीटर से आगे देखना मुश्किल हो गया है। 
विज्ञापन

5 of 11
कीर्ति नगर फ्लाईओवर की तस्वीर - फोटो : भूपिंदर सिंह
सोशल मीडिया साइट्स पर शेयर किए गए ताजा पोस्ट और रिपोर्ट्स से पता चला है कि अलग-अलग जगहों पर बड़ी संख्या में लोगों ने पटाखे जलाने में हिस्सा लिया है। ये नजारा मध्य दिल्ली के कीर्ति नगर पुल से कैमरे में कैद किया गया है। दिवाली की रात दिल्ली ने जमकर आतिशबाजी हुई थी।
विज्ञापन

6 of 11
दिवाली की रात आतिशबाजी - फोटो : ANI
लोधी रोड, आरके पुरम, करोल बाग, मोती नगर और पंजाबी बाग में रविवार रात के दृश्यों में राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में रात के आकाश को रोशन करते हुए तीव्र आतिशबाजी दिखाई दी।  
विज्ञापन

7 of 11
दिवाली के बाद नोएडा में प्रदूषण - फोटो : ANI
दिल्ली के कर्तव्य पथ, आजादपुर, राजघाट और इसके अलावा नोएडा में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई है।

8 of 11
मोती नगर में स्मॉग - फोटो : भूपिंदर सिंह
दिल्ली के रामा रोड स्थित डीएलएफ बिल्डिंग के सभी टावर प्रदूषण के कारण दिखाई नहीं दे रहे हैं। ये नजारा मध्य दिल्ली के मोती नगर पुल से कैमरे में कैद किया गया है। 

9 of 11
कर्तव्य पथ का दृश्य - फोटो : भूपिंदर सिंह
दिल्ली में दिवाली के एक दिन बाद कर्तव्य पथ का नजारा है। जहां से देखने पर इंडिया गेट नहीं दिखाई दे रहा है। दिवाली की रात दिल्ली में जमकर हुई आतिशबाजी के बाद धुएं की चादर आसमान में छाई हुई है। इंडिया गेट ही नहीं दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है।

10 of 11
पटाखे ढूंढता बच्चा - फोटो : भूपिंदर सिंह
दिवाली की रात दिल्ली जमकर आतिशबाजी हुई। जिसके बाद जले हुए पटाखों के बीच से अपने लिए एक बच्चा बिना जला पटाखा ढूंढता नजर आ रहा है। मध्य दिल्ली के पश्चिमी पटेल नगर का है।
विज्ञापन

11 of 11
सड़क पर पटाखों का कूड़ा - फोटो : भूपिंदर सिंह
दिवाली के अगले दिन मध्य दिल्ली के पश्चिमी पटेल नगर में पटाखों का कूड़ा सड़क पर नजर आया। दिवाली की रात दिल्ली में जमकर आतिशबाजी हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें