फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में चीन के खिलाफ फूटा गुस्सा, चीनी राष्ट्रपति के फूंके पुतले, कुछ ने तोड़ दिया व्यापारिक करार

Wed, 17 Jun 2020 04:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
चीन के खिलाफ दिल्ली एनसीआर में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
भारत-चीन के बीच एलएसी पर गलवां घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद दिल्ली-एनसीआर में लोगों ने बुधवार को जमकर चीन के खिलाफ विरोध जताया। 45 साल बाद इस तरह की घटना और जवानों के शहीद होने से पूरा देश आहत है, इसी के विरोध में आज पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। दिल्ली में तो चीनी दूतावास के बाहर कुछ प्रदर्शनकारी पहुंच गए, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। वहीं एनसीआर के तमाम शहरों में कहीं चीनी सामान का बहिष्कार किया गया, कहीं चीनी पीएम के पुतले फूंके गए तो नोएडा में एक समाजसेवी ने चीनी कंपनी से अपना करार ही तोड़ लिया। आगे तस्वीरों में देखें कहां कैसे हुआ प्रदर्शन और लोगों का क्या कहना है...
विज्ञापन

2 of 6
boycott china - फोटो : प्रगति मिश्रा
समाजसेवी रंजन तोमर ने चीन की कंपनी से तोड़ा करार
बॉर्डर पर हुई चीन की कायराना हरकत के बाद अब देश भर में जनता का गुस्सा चीन के खिलाफ फूटने लगा है। नोएडा के समाजसेवी रंजन तोमर ने आज कहा कि उन्होंने एक चीनी मोबाइल कंपनी के साथ होने वाला करार तोड़ दिया है। गौरतलब है कि तोमर की भंगेल स्थित संपत्ति पर एक मशहूर चीनी मोबाइल कंपनी के साथ मार्केटिंग को लेकर बड़ा करार निश्चित हुआ था, जिसमें वह कंपनी इस संपत्ति पर अपने विज्ञापन लगाकर अपने उत्पादों की बिक्री बढ़ाने की तैयारी कर रहा थी।

इसका मूलभूत ढांचा एवं संरचना भी तैयार हो चुकी थी, जिसके लिए रंजन तोमर को प्रत्येक माह एक अच्छी रकम मिलनी थी। लेकिन चीन द्वारा भारतीय सेना के जवानों एवं अधिकारीयों के कत्ल के बाद रंजन तोमर ने कंपनी के बड़े अधिकारीयों को यह सूचित कर दिया है वह अब इस करार को तोड़ते हैं। ऐसे समय में जब चीन भारत जैसे देशों से पैसा कमाकर अपने सैनिकों को बंदूक दे रहा है जिससे हमारे जवान मारे जा रहे हैं ऐसे में एक आम भारतीय होने के नाते इस बाबत हमारी नागरिक जिम्मेदारी यह है कि जो हो सके वह देश के लिए एवं जवानों के लिए करें। 
विज्ञापन

3 of 6
boycott china - फोटो : नवीन
वहीं ग्रेटर नोएडा की बात करें तो यहां शांतिपूर्ण तरीके से सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए लोगों ने चीन द्वारा भारत से किए गए विश्वासघात के लिए विरोध प्रदर्शन किया और भारत के शहीद जवानों को नमन किया और अभिवादन प्रकट किया। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने  बॉयकॉट चाइना की मुहिम के लिए बिगुल फूंक दिया है। Made in china से निर्मित चीजों को लोगों ने कूड़ेदान में डाला और अग्नि को समर्पित कर दिया। अरुण यादव ने बताया कि चीन अपनी सीमाएं बढ़ाने की सनक में है और यही सनक एक दिन चीन के तानाशाहों को खत्म कर देगी। सुमित बैसोया ने बताया कि चीन कभी भरोसे लायक नहीं था न ही है और न ही रहेगा। जो अपने नागरिकों का न हुआ उस पर भरोसा नहीं कर सकते। राहुल चौधरी ने बताया कि चीन को मुंहतोड़ जवाब सेना जरूर देगी। धोकेबाज चीन की असलियत अब संपूर्ण विश्व जान चुका है।

4 of 6
boycott china - फोटो : सुमित सिसोदिया
भारत चीन एलएसी पर हुए खूनी संघर्ष में 20 भारतीय जवानों के शहीद होने पर गुस्साए लोगों ने इंदिरापुरम में इंदिरापुरम व्यापार मंडल के नेतृत्व में चीन का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

5 of 6
boycott china - फोटो : सुदर्शन झा
गुरुग्राम में भी चीनी राष्ट्रपति के पुतले जलाए गए और चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
boycott china - फोटो : सुदर्शन झा
चीन की नापाक हरकतें कम नहीं हो रही है। चीन ने 45 साल बाद एक बार फिर भारत को धोखा दिया है। सोमवार रात लद्दाख की गालवन घाटी में भारतीय सेना पर चीन की सेना ने हमला कर दिया। इस हमले में भारत के एक कमांडिंग अधिकारी सहित 20 सैनिक शहीद हो गए। हालांकि चीन के भी कुछ सैनिक हताहत हुए हैं। चीन की इस हरकत से फरीदाबाद के लोगों में काफी रोष है। लोगों ने चीन के हमले की निंदा की और सरकार से मुंहतोड़ जबाव देने की मांग की। 

लोगों का कहना है कि वह चीन के सामानों को बहिष्कार करते हैं, मगर बड़ी-बड़ी कंपनियों के मालिक चीन को अपने आर्डर देते हैं। सरकार को चीन के साथ सभी व्यापारिक रिश्ते तुरंत प्रभाव से तोड़ देने चाहिए। जब चीन का सामना भारत में आएगा ही नहीं तो खरीदेगा भी कोई नहीं है। आज देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें