राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को एकबार फिर पारा चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने से दिल्लीवासियों ने सुबह-सुबह ठिठुरन महसूस की। पिछले तीन दिनों में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब पारा चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है। पिछले चार वर्षों में यह सबसे न्यूनतम तापमान है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
delhi winter
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिमी भारत में चल रही शीत लहर के कारण पारे में गिरावट आई है। उसने कहा कि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
3 of 5
delhi winter
- फोटो : ani
गुरुवार को भी पारा चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने आज दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है।
4 of 5
delhi winter
- फोटो : अमर उजाला
उसने कहा, ‘‘अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।’’ शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 20.6 डिग्री सेल्सियस और 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।