फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-NCR Pollution: दिवाली पर हवा हुई 'बहुत खराब', AQI 400 के पार; छह दिन दिल्ली में ऐसे रहेंगे हालात

Thu, 31 Oct 2024 08:32 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

AQI Delhi-NCR Today: दिल्ली समेत एनसीआर में प्रदूषण दिनों दिन बढ़ रहा है। आज दिवाली पर दिल्ली में वायु गुणवत्ता 418 के पार पहुंच गई है। धुंध के साय में अक्षरधाम मंदिर धुंधला नजर आ रहा है।
विज्ञापन
1 of 11
धुंध के साय में अक्षरधाम मंदिर - फोटो : एएनआई
राजधानी दिल्ली में दो दिन की हल्की सी राहत के बाद आज दिवाली के दिन प्रदूषण बहुत खराब स्थिति में पहुंच गया है। सुबह आनंद विहार इलाके में धुंध की चादर छाई हुई है। सीपीसीबी के अनुसार, आनंद विहार का वायु गुणवत्ता सूचकांक 418 है जो 'गंभीर' श्रेणी में है। दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर के पास के इलाके में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में है।
विज्ञापन

2 of 11
वायु प्रदूषण का खतरा (AI) - फोटो : Freepik.com
आज बेहद खराब रह सकती है दिल्ली की हवा
बीते बुधवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 307 दर्ज किया गया, जबकि वर्ष 2023 में 220 और वर्ष 2022 में 259 दर्ज किया गया था जो खराब श्रेणी थी। ऐसे में दिवाली के दिन आतिशबाजी होने से अगले दिन शुक्रवार को हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज होने की आशंका है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। साथ ही, आतिशबाजी और पराली का धुआं हवा को जहरीला बना सकता है। ऐसे में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच सकती है। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।  दिल्ली के एक स्थानीय नागरिक ने कहा कि प्रदूषण के कारण हमें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। खासकर आंखों में जलन हो रही है। प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है।


 
विज्ञापन

3 of 11
वायु प्रदूषण - फोटो : Adobe stock
अगले छह दिनों तक हवा रहेगी खराब
मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदूषकों के प्रभावी फैलाव के लिए मौसम संबंधी परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। अगले 6 दिनों तक वायु गुणवत्ता बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में रहने की आशंका है। डिसिजन स्पोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के मुताबिक, बुधवार को हवा में ट्रांसपोर्ट से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 16.218 फीसदी व कूड़ा जलने से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 1.525 फीसदी रही, जबकि मंगलवार को पराली के धुएं की हिस्सेदारी 3.445 फीसदी रही।

4 of 11
वायु प्रदूषण का बढ़ने लगा खतरा - फोटो : Freepik.com
गंभीर श्रेणी में पहुंच सकती है आबोहवा
सीपीसीबी के मुताबिक, आनंद विहार व मुंडका में हवा गंभीर श्रेणी तो जहांगीरपुरी, अशोक विहार समेत 12 इलाकों में बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि आया नगर, डीटीयू व आईटीओ सहित 13 इलाकों में हवा खराब रही। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, बुधवार को हवा दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर से चली।
विज्ञापन

5 of 11
वायु प्रदूषण - फोटो : एएनआई
एनसीआर में प्रदूषित शहर का एक्यूआई
दिल्ली-------307
गाजियाबाद-----237
नोएडा-------230
ग्रेटर नोएडा----221
गुरुग्राम-------213
फरीदाबाद-----181
(नोट: आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)
विज्ञापन

6 of 11
दिल्ली वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में अधिकतम एक्यूआई
-आनंद विहार---------409
-मुंडका-------------401
-जहांगीरपुरी----------368
-बवाना-------------350
-रोहिणी-------------343
-सोनिया विहार--------333
-सिरी फोर्ट-----------298
-मंदिर मार्ग-----------293
(नोट : यह सभी आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)
विज्ञापन

7 of 11
Delhi Pollution - फोटो : अमर उजाला
दिवाली के दिन एक्यूआई
वर्ष-----------एक्यूआई
2023----------218 (12 नवंबर)
2022----------312 (24 अक्तूबर)
2021----------382 (4 नवंबर)
2020----------414 (14 नवंबर)
2019----------337 (27 नवंबर)
2018----------281 (7 नवंबर)
2017----------319 (19 अक्तूबर)
2016----------431 (31 अक्तूबर)
2015----------343 (11 नवंबर)

8 of 11
mask pollution - फोटो : Adobe Stock
दिवाली के अगले दिन कितना रहा एक्यूआई
वर्ष---------एक्यूआई
2023----------358 (13 नवंबर)
2022----------302 (25 अक्तूबर)
2021----------462 (5 नवंबर)
2020----------435 (15 नवंबर)
2019----------368 (28 नवंबर)
2018----------390 (8 नवंबर)
2017----------403 (20 अक्तूबर)
2016----------445 (31 अक्तूबर)
2015----------360 (12 नवंबर)
(नोट : यह आंकड़े सीपीसीबी के हैं)

9 of 11
Delhi Pollution - फोटो : अमर उजाला
दिवाली के दिन प्रदूषण से बचाव के लिए क्या करें
- धुएं और प्रदूषण से बचने के लिए घर में रहें।
- बाहर जाने की स्थिति में एन-95 या उसके समकक्ष मास्क पहनें।
- कमरे में खिड़कियां और दरवाजे खोलकर हवा का प्रवाह बढ़ाएं, लेकिन धुएं के समय बंद रखें।
- धुएं के समय शारीरिक गतिविधियों को कम करें, जैसे दौड़ना या कसरत करना।
- पर्याप्त मात्रा में पानी पीना सुनिश्चित करें, ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहें।
- गंभीर समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

10 of 11
delhi pollution - फोटो : अमर उजाला
विशेष सतर्क रहें: अस्थमा के मरीज, बुजुर्ग, बच्चे, गर्भवती, सांस व अन्य गंभीर रोगी
आग से बचाव के लिए करें यह उपाय
- किसी भी आपातस्थिति से बचाव के लिए पानी की बाल्टी भरकर रखें
- पर्दे, लटकन व दूसरे जगहों से दीये को रखें दूर
- काफी ढीले-ढाले कपड़े न पहनें, पटाखे या दीये जलाते समय विशेष ध्यान रखें
- आंखों के बचाव के लिए पटाखे जलाते समय चश्मा जरूर लगाएं
- पटाखे और मोमबत्तियां खुले और हवादार स्थान पर जलाएं
- लंबे बालों को बांध लें और ऐसे कपड़े पहनें जो आसानी से न जलें।
- बच्चों को पटाखों और आग से दूर रखें।
- दीयों और मोमबत्तियों का उपयोग करते समय इलेक्ट्रिकल डिवाइस और तारों से दूर रहें।
विज्ञापन

11 of 11
गोपाल राय - फोटो : एएनआई
बढ़ते प्रदूषण पर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि कुछ जगहों पर AQI बढ़ा है। लेकिन आज की रात बहुत महत्वपूर्ण है। अगर हम सब मिलकर कोशिश करें और एक बात ध्यान में रखें कि हमें दिवाली दीये जलाकर मनानी है और मिठाई बांटनी है, न कि पटाखे जलाकर अपने घरों में बच्चों और बुजुर्गों के लिए परेशानी खड़ी करनी है। अगर पूरी दिल्ली अपने बच्चों और बुजुर्गों की जान का ख्याल रखे तो मुझे लगता है कि हम दिल्ली को दिवाली के बाद हर साल होने वाले धुएं से बचा सकते हैं। ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं और पुलिस जमीनी स्तर पर उन पर काम कर रही है। रात में होने वाली ऐसी घटनाओं को भी रोका जाएगा। मेरा मानना है कि पुलिस के अमल से ज्यादा जरूरी है कि हम सब मानवता के प्रति अपना कर्तव्य निभाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें