फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः देखते ही देखते आर्चीज की परफ्यूम फैक्ट्री में लगी भयावह आग, देखें अग्निकांड की तस्वीरें

Thu, 14 Feb 2019 10:01 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
fire in narayana - फोटो : ani
दिल्ली में करोल बाग के होटल में लगी आग से जो अग्निकांड का सिलसिला शुरू हुआ है वह थमने का नाम नहीं ले रहा। लगातार तीसरे दिन भी दिल्ली में एक भीषण अग्निकांड हो गया है जो विकराल रूप ले चुका है। दरअसल आज सुबह ही दिल्ली के नारायणा में आर्चीज की परफ्यूम फैक्ट्री में भयावह आग लग गई जिसपर कई घंटों तक काबू नहीं पाया जा सका। आग बुझाने के लिए 29 गाड़ियां मौके पर हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
fire in narayana - फोटो : ani
आग कैसे लगी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। इस बीच राहत की बात यह है कि इसमें किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

3 of 6
fire in narayana - फोटो : अमर उजाला
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आग लगातार बढ़ते जा रही है। अगर आग पर जल्द काबू नहीं पाया गया तो आस-पास की फैक्ट्रियां भी इसकी चपेट में आ सकती हैं। 

4 of 6
fire in narayana - फोटो : ani
दिल्ली के नारायणा में गिफ्ट बनाने वाली नामी कंपनी आर्चीज की परफ्यूम फैक्ट्री में भीषण आग लगी है। इस फैक्ट्री में परफ्यूम के अलावा दूसरे फ्लोर पर ग्रीटिंग कार्ड बनाने का काम भी होता है। गौरतलब है कि आर्चीज की इस बिल्डिंग में कॉर्पोरेट ऑफिस भी है।
विज्ञापन

5 of 6
fire in narayana - फोटो : ani
परफ्यूम और कार्ड की फैक्ट्री होने की वजह से आग तेजी से बढ़ रही है और इस पर काबू पाने में मुश्किल आ रही है। आग इतनी तेज है कि दमकल कर्मियों को आग बुझाने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। उनके लिए बिल्डिंग में घुसना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में ये आग कब तक बुझेगी कुछ कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
fire in narayana - फोटो : ani
बात दें कि दिल्ली में बीते तीन दिन से लगातार आग लगने की घटना सामने आ रही है। सबसे पहले मंगलवार को करोलबाग के अर्पित पैलेस में आग लगने से 17 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी और इसके बाद कल यानी बुधवार को पश्चिमपुरी इलाके में 200 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक हो गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें