फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRS अफसर की बेटी की हत्या: नाक की हड्डी टूटी, शरीर के दूसरे हिस्सों में मिले फ्रैक्चर, पोस्टमार्टम में खुलासा

Fri, 24 Apr 2026 09:39 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

सट्टेबाजी के कर्ज में डूबे राहुल मीणा ने नौकरी से निकाले जाने की खुंदक में आईआरएस अधिकारी की बेटी से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। डेढ़ माह पहले काम से निकाले गए आरोपी को एक ओयो होटल से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
1 of 11
आईआरएस अफसर की बेटी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
सट्टेबाजी के कर्ज में डूबे राहुल मीणा ने नौकरी से निकाले जाने की खुंदक में आईआरएस अधिकारी की बेटी से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। डेढ़ माह पहले काम से निकाले गए आरोपी ने घर में घुसकर युवती पर बर्बरता से हमला किया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाक की हड्डी समेत शरीर के कई हिस्सों में फ्रैक्चर मिले हैं। आरोपी ने युवती को धमकाते हुए लॉकर खोलने को कहा था, मना करने पर उसने हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को एक ओयो होटल से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

2 of 11
आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, जांच के लिए पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
नाक की हड्डी के अलावा शरीर के दूसरे हिस्सों में भी मिले फ्रैक्चर
पुलिस ने बुधवार को ही एम्स मोर्चरी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाकर युवती का शव परिवार के हवाले कर दिया था। पीएम रिपोर्ट में युवती के साथ हुई बर्बरता के कई निशान मिले हैं। उसकी नाक की हड्डी के अलावा शरीर के दूसरे हिस्सों में फ्रैक्चर मिले हैं। इसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

3 of 11
आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हेराफेरी बढ़ने पर डेढ़ माह पहले पिता से कर दी थी शिकायत
अब तक की जांच में सामने आया है कि कर्ज में डूबा राहुल आईआरएस अधिकारी के घर में नौकरी के दौरान सामान लाने में रुपयों की हेरफेर करने लगा। युवती ने पहले तो ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब राहुल की हेराफेरी की आदत बढ़ गई तो डेढ़ माह पहले उसने पिता से उसकी शिकायत कर दी। आईआरएस अधिकारी ने राहुल को पहले डांटा फिर उसे काम से निकाल दिया। पुलिस का मानना है कि इसी नाराजगी में आरोपी ने लूट की वारदात को अंजाम देने के दौरान हैवानियत की सारी हद को पार करते हुए युवती से दुष्कर्म किया और उसकी जान ले ली। 

4 of 11
आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी - फोटो : अमर उजाला
आईआरएस अधिकारी ने आरोपी को डेढ़ माह पहले काम से निकाल दिया तो आरोपी राजस्थान अलवर वापस लौट गया। हालांकि पुलिस पूछताछ में आरोपी पुलिस के सामने लूटपाट की बात ही बता रहा है। उसने दुष्कर्म और हत्या क्यों की इस पर आरोपी गोल-मोल जवाब दे रहा है। सूत्रों का कहना है कि नौकरी जाने के बाद वह युवती और उसके परिवार के प्रति गुस्सा रखता था। 
विज्ञापन

5 of 11
आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, जांच के लिए पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला
जांच एजेंसियां इस पूरे घटनाक्रम को आरोपी की व्यक्तिगत रंजिश, आर्थिक स्थिति और आपराधिक प्रवृत्ति से जोड़कर देख रही हैं। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके। करीब एक साल पहले आरोपी राहुल के मामा की सिफारिश पर आईआरएस अधिकारी ने राहुल मीणा को काम पर रखा था। 
विज्ञापन

6 of 11
Delhi Murder - फोटो : अमर उजाला
हत्या की कड़ियां जोड़ेगी पुलिस
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कई किए हैं। बृहस्पतिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अब पुलिस हत्याकांड की कड़ियां जोड़ने के लिए आरोपी को लेकर अलवर राजस्थान के अलावा उन सब जगह लेकर जाएगी, जहां-जहां आरोपी रुका था।
विज्ञापन

7 of 11
Delhi Murder - फोटो : अमर उजाला

सुबह आठ बजे जिम से घर पहुंचे आईआरएस अधिकारी
आईआरएस अधिकारी और उनकी पत्नी बुधवार सुबह करीब 8 बजे जिम से अपने घर पहुंचे। जैसे ही उन्होंने घर का दरवाजा खोला अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। बेटी फर्श पर खून से लथपथ पड़ी थी। दंपती ने बिना देर किए बेटी को उठाया और अपनी कार में डालकर उसे ओखला स्थित फोर्टिस एस्कोर्ट अस्पताल ले गए। सुबह करीब 8.49 बजे अस्पताल से ही पुलिस को खबर दी गई। पुलिस की एक टीम अस्पताल व दूसरी टीम कैलाश हिल स्थित उनके घर पहुंची। पुलिस वहां पहुंची तो घर का नजारा देखकर उनके भी रोंगटे खड़े गए। घर में चारों ओर खून बिखरा पड़ा था। घर में दूर तक खून के छींटे फैले थे।

8 of 11
delhi murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
तीसरे तल पर रहता था परिवार
इस बीच पुलिस उपायुक्त, संयुक्त आयुक्त और विशेष आयुक्त भी मौके पर पहुंचे। क्राइम टीम व एफएसएल की टीम भी वहां पहुंच गई। पीड़ित का परिवार तीसरे तल पर रहता था। घर में अंदर मेन लॉबी से युवती के कमरे का रास्ता जाता है। करीब सात-आठ स्टेप चढ़ने के बाद युवती का कमरा थोड़ी हाइट पर मौजूद है।

9 of 11
delhi murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
टूटा हुआ लैंप, पानी बोतल मिली
फॉरेंसिक की टीम अंदर पहुंची तो टीम को वहां से एक टूटा हुआ लैंप और पानी की बोतल खून से लथपथ मिली। इसके अलावा फर्श व बिस्तर पर भी खून बिखरा मिला। देखने से पता चल रहा था कि वह उनकी बेटी को घसीटता हुआ सीढ़ियों से नीचे लाया था, उसके निशान भी सीढ़ियों पर मिले।

10 of 11
delhi murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अल्मारी के पास ही मिला शव
अल्मारी के पास ही युवती का शव मिला। पुलिस सूत्रों ने कहा कि वारदात के बाद आरोपी ने अपने हाथ-पैर और मुंह बाथरूम में जाकर धोए। इसके बाद कैश, जेवरात और अन्य सामान को बैग में डालकर आरोपी वहां से निकल गया। जाते समय उसने कोई जल्दबाजी भी नहीं दिखाई। 
विज्ञापन

11 of 11
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज में वह बड़े आराम से घर से निकलता हुआ दिख रहा है। पुलिस ने करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की पड़ताल कर उसके आने-जाने का रूट खंगाला। बाद में फुटेज को सबूत के तौर पर कब्जे में लेकर फ्रीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें