दिल्ली के विवेक विहार के सत्यम एंक्लेव स्थित एक मकान में बेड बॉक्स में मिले महिला के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के मामले में मकान मालिक समेत दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं, जबकि उसका पति फरार है।
देश की राजधानी दिल्ली से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने भी सुना उसके होश उड़ गए। दरअसल, विवेक विहार के सत्यम एंक्लेव स्थित एक मकान में महिला अंजू उर्फ अंजली (35) की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंजू की हत्या के आरोप में मकान मालिक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान मकान मालिक विवेकानंद मिश्रा और अभय कुमार झा उर्फ सोनू के रूप में हुई है। महिला का पति आशीष झा अभी फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 9
इसी घर में हुई थी महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
समलैंगिक रिश्तों के कारण महिला की हत्या
समलैंगिक रिश्तों के कारण महिला का कत्ल किया गया। 23 मार्च को मकान मालिक विवेकानंद, सोनू और आशीष मकान में अनैतिक कार्य कर रहे थे। अंजू ने इन्हें देखा तो तीनों ने पोल खुलने के डर से उसको मार डाला। बाद में लाश को कंबल में लपेटकर बैग में डालकर बेड बॉक्स में छिपा दिया था।
विज्ञापन
3 of 9
नेहा यादव, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त
- फोटो : X @ANI
कुछ और भी हो सकती है हत्या की वजह
शाहदरा जिले की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नेहा यादव ने बताया कि अंजू के अपने पति से संबंध भी ठीक नहीं थे। हत्या की वजह कुछ और भी हो सकती है, पति के पकड़े जाने के बाद ही असल वजह का पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम 4.37 बजे सूचना मिली थी कि विवेक विहार के झिलमिल स्थित सत्यम एंक्लेव के एक मकान से बदबू आ रही है। सूचना मिलने के पुलिस मौके पर पहुंची। मकान के भीतर बेड से एक महिला का सड़ा गला शव बरामद हुआ।
4 of 9
मौके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
मकान मालिक ने किया बड़ा खुलासा
मकान मालिक विवेकानंद मिश्रा से पूछताछ की गई तो वह अजीबों-गरीब बर्ताव करने के अलावा इधर उधर की बात करने लगा। शुरुआत में टीम को लगा कि विवेकानंद कोई साइको मरीज है। कई घंटे लगातार पूछताछ हुई तो वह टूट गया। उसने बताया कि तीन लोगों ने मिलकर महिला की सोमवार को हत्या की थी। सभी बिहार के सुपौल के रहने वाले हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपी विवेकानंद ने बताया कि महिला का नाम अंजू था।
विज्ञापन
5 of 9
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सोनू ने समलैंगिक होने के खुलासे के डर से हत्या की बात स्वीकार की
वह मूलरूप से लुधियाना की रहने वाली थी। इसके माता-पिता लुधियाना में ही रहते हैं। कई साल पहले अंजू की उसके रिश्तेदार आशीष से शादी हुई थी। अंजू अपने पति और रिश्ते के देवर सोनू के साथ सोमवार को दिल्ली घूमने आई थी। विवेकानंद ने बताया कि सोमवार देर रात को ही तीनों ने मिलकर अंजू की ईंट से वार कर हत्या की। बाद में शव कंबल में लपेटा। इसके बाद उसे एक बैग में डालकर बेड बॉक्स में छिपा दिया। हत्या की वजह के बारे में विवेकानंद बार-बार अपने बयान बदल रहा है। वहीं सोनू ने समलैंगिक होने के खुलासे के डर से हत्या की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
6 of 9
जांच करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
विवेकानंद के पत्नी से नहीं थे अच्छे संबंध
विवेकानंद पेशे से ट्यूटर है। वह मकान में बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाता है। कई साल पहले विवेकानंद की पत्नी ने उसे छोड़कर पटेल नगर में रहना शुरू कर दिया था। इसके दो बेटे हैं। विवेकानंद मकान बेचना चाहता था। इस बीच सोमवार को बिहार के सुपौल में रहने वाले रिश्तेदार आशीष, सोनू और आशीष की पत्नी अंजू वहां पहुंचे। अंजू को दिल्ली घूमना था।
विज्ञापन
7 of 9
Delhi police
- फोटो : फाइल फोटो
सूत्रों का कहना है कि तीनों को पता था कि वह समलैंगिक हैं। देर रात अंजू दूसरे कमरे में थी, इस बीच उसकी आंख खुली तो उसने तीनों को अनैतिक कार्य करते देखा। यह देखकर उसने शोर मचाना शुरू किया तो तीनों ने उसकी हत्या कर दी।
8 of 9
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
शव को मेरठ के पास नहर में लगाना था ठिकाने
पूछताछ में आरोपी विवेकानंद ने बताया कि हत्या के बाद शव बैग में डालकर फिलहाल बेड में छिपा दिया। साजिश के तहत शव मेरठ के पास गंग नहर में फेंकना था। वारदात के बाद वह डर गए और रात को फ्लैट छोड़कर जयपुर भाग गए, लेकिन सोनू और विवेकानंद को लगा कि शव ठिकाने नहीं लगाया तो वह पकड़े जाएंगे।
पति, देवर और मकान मालिक को संबंध बनाते महिला ने देखा
- फोटो : मेटा एआई
इस वजह से विवेकानंद और सोनू दिल्ली आ गए। रोज शव को ठिकाने लगाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन मौका नहीं लग रहा था। इस बीच विवेकानंद घर पर अगरबत्ती जलाने के अलावा फिनाइल का पोंछा लगा रहा था। शुक्रवार को राज खुला तो सोनू मौके से भाग गया, पुलिस ने विवेकानंद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद हत्याकांड से पर्दा उठ गया।