मुंडका घटनास्थल की तस्वीर
- फोटो : जी पाल
आग के दौरान क्रेन ऑपरेटर दयानंद तिवारी ने अपनी क्रेन से 50 से अधिक लोगों की जान बचाई। समाचार एजेंसी एएनआई को तिवारी ने बताया कि मैं मुंडका उद्योग नगर से आ रहा था जब मैंने इमारत में आग देखी। अपनी क्रेन की मदद से, हमने लगभग 50-55 लोगों को बचाया, जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। बाद में आग इतनी भीषण हो गई कि हम दूसरों को नहीं बचा सके। बचाव अभियान के दौरान हमारे क्रेन मालिक और हेल्पर भी मौजूद थे। बहुत ही भयावह नजारा था। दमकल की गाड़ियां डेढ़ घंटे बाद पहुंचीं।