फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ ठंड, पारा गिरकर पहुंचा 3.4 डिग्री

Fri, 28 Dec 2018 02:26 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
delhi cold - फोटो : कुमार संजय,अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। बृहस्पतिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3.4 रिकॉर्ड किया गया जो इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। बीते सात वर्षों में 27 दिसंबर को तापमान सबसे कम रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

2 of 5
delhi cold - फोटो : G pal
दिल्ली-एनसीआर में गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिन पहाड़ समेत मैदानी भागों में घने कोहरे के साथ शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है। इस हफ्ते पूरे हिमालय क्षेत्र में तीन कमजोर पश्चिमी विक्षोभ बने थे। 
विज्ञापन

3 of 5
delhi cold
वहीं, विषुवतीय रेखा पर पूर्वी हवा की गतिविधि तेज है जिसके कारण ठंड और शीतलहर में बढ़ोत्तरी हो रही है। अगले हफ्ते तक उत्तर भारत में गंभीर शीतलहर चल सकती है। खासतौर से हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर के साथ ही दिल्ली-एनसीआर के मैदानी भागों में भी सर्दी का सितम और बढ़ने का अनुमान है। 

4 of 5
delhi cold - फोटो : अमर उजाला
चिकित्सक बच्चों और वृद्धों को ठंड से बचने की सलाह  दी है। मौसम विभाग ने बताया कि मैदानी भागों में इस सीजन में अब तक सर्वाधिक ठंडा स्थान हरियाणा का हिसार रहा है। 26 दिसंबर को हिसार का न्यूनतम तापमान माइनस -1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
delhi cold - फोटो : G pal
रविवार से अब तक इस तरह लुढ़का है दिल्ली का पारा
क्षेत्रीय मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 23 दिसंबर यानी  रविवार को न्यूनतम तापमान 3.7 रिकॉर्ड किया गया था। इसके बाद 26 दिसंबर यानी बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। यह दोनों ही सीजन के सबसे ठंडे दिन रिकॉर्ड किए गए थे। वहीं अब बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान के आंकड़े ने इन दोनों रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें