फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईए की कार्रवाई: दोषी हों तो दे देना फांसी, बेगुनाह है तो रिहा करो

Fri, 28 Dec 2018 02:06 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Nia delhi - फोटो : G. pal
एनआईए द्वारा जाफराबाद इलाके से आतंक की साजिश रचने और आईएस से प्रभावित संगठन से जुड़े आरोपियों की गिरफ्तारी से उनके परिजन हैरान हैं।  जाफराबाद में ही रहने वाले हरकत उल हर्ब ए इस्लाम संगठन के मास्टर माइंड मुफ्ती सुहैल के पिता ने कहा कि उनका बेटा दोषी हो तो उसे फांसी दे देना, लेकिन बेगुनाह है तो जल्द रिहा कर दिया जाए। उन्हें अपने देश की न्याय व्यवस्था और जांच एजेंसियों पर पूरा भरोसा है। एनआईए व बाकी एजेंसियां उनके बच्चों को इंसाफ दिलवाएगी।

(सभी फोटा- कुमार संजय/जी पाल, अमर उजाला, नई दिल्ली)
 
विज्ञापन

2 of 7
Nia delhi - फोटो : kumar sanjay
मूलरूप से अमरोहा के रहने वाले मुफ्ती सुहैल के पिता हफीज अहमद ने कहा कि वह पिछले 35 साल से चौहान बांगर की गली नंबर-9 में रहते हैं।परिवार में तीन बेटे जुनैद, उबैद और छोटा सुहैल हैं। परिवार का इंवर्टर और बैटरी बनाने का पुराना काम है। सुहैल जिसे मास्टर माइंड बताया जा रहा है, उसने देवबंद और अमरोहा के मदरसे से पढ़ाई की थी। एक साल पहले ही उसकी अमरोहा की रहने वाली राफिया से शादी हुई थी।
विज्ञापन

3 of 7
Nia delhi - फोटो : kumar sanjay
सुहैल दो माह पूर्व पत्नी के साथ अमरोहा चला गया था। वहां एक मदरसे में पढ़ा रहा था। बुधवार तड़के दिल्ली और अमरोहा में एक साथ एनआईए ने रेड की। उनके दो मंजिला मकान के हर हिस्से की तलाशी ले ली गई। पुलिस घर से टूटे हुए चार्जर, इनवर्टर के सर्किट, बैटरी व  इनवर्टर बनाने का अन्य सामान उठाकर ले गए। हफीज ने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने उनके सारे मोबाइल व अन्य सामान ले लिया। पुलिस को घर से कुछ खास बरामद नहीं हुआ। सामान ले जाने के बाद परिवार को जो रिसीविंग दी गई, उसमें कुछ ऐसे सामान की भी लिस्ट थी जो उनके घर पर मिले ही नहीं। हफीज ने कहा कि उनके बेटे को जबरन न फंसाया जाए। 

4 of 7
Nia delhi - फोटो : kumar sanjay
आजम की सुहैल से होती थी फोन पर बात
सुहैल के लिए हथियार का इंतजाम कराने के आरोप में गिरफ्तार मोहम्मद आजम के परिजनों ने उसे बेकसूर बताकर सारे आरोपी खारिज किए हैं। परिवार ने यह तो माना कि पहले सुहैल उसके मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने जरूर आता था। कई बार उसने कॉल कर आजम से दवाइयों के बारे में भी पूछा। आजम के साले साकिब खान ने बताया कि उसके जीजा पिछले चार साल से मेडिकल स्टोर चलाते हैं। उसके परिवार में पिता मोहम्मद हफीज के अलवा पांच भाई हैं। आजम अपनी पत्नी उजमा और पांच साल की बेटी के साथ गली नंबर-4, चौहान बांगर में रहता है। कुछ समय पूर्व वह अपने पूरे परिवार के साथ मक्का उमराह (धार्मिक यात्रा) करने गया था। साकिब के मुताबिक पुलिस उसके जीजा को फंसा रही है। आजम के भाई वसीम और नदीम का कहना था कि वह हर भाई के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन

5 of 7
Nia delhi - फोटो : G pal
जुबैर और जैद की गिरफ्तारी से हैरान हैं पड़ोसी
पिछले करीब 40 साल से जुबैर और जैद मलिक का परिवार गली नंबर-25, मकान नंबर-579 में रहता है। परिवार में पिता गुलजार, मां और दो छोटे भाई हैं। परिवार का कूलर व पंखे की मोटर बनाने का कारोबार है। जुबैर डीयू का छात्र है, जबकि जैद पिता के साथ कारोबार को देखता है। पड़ोसी शाह आलम ने बताया दोनों लड़के बेहद शरीफ हैं। कभी किसी ने उनको आवारा लड़कों के साथ खड़े हुए नहीं देखा। पड़ोसियों ने उनके आतंकी होने की बात को नकार दिया। पड़ोसियों का कहना था कि बच्चों को जबरन आतंकी बनाकर उठाया गया है। इधर जैद और जुबैर की मां उनकी गिरफ्तारी की खबर के बाद से बेहोश है। घर पर रिश्तेदार उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे हैं। एनआईए के मुताबिक जैद व जुबैर पर बैटरी, कनेक्टर और फर्जी कागजात के आधार पर सिमकार्ड उपलब्ध कराने का आरोप है।
विज्ञापन

6 of 7
nia - फोटो : G pal
घर से मिले पीओपी को विस्फोटक बता रही एनआईए
एमेटी कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग करने वाले आरोपी अनस यूनुस के परिजनों ने एनआईए पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने रेड के दौरान घर से पीओपी के कट्टे व बैग बरामद किए थे, अब पीओपी को विस्फोटक बताया जा रहा है। पड़ोसी इमरान ने बताया कि पिछले करीब 30 साल से अनस का परिवार 549, गली नंबर-24 जाफराबाद में रह रहा है। अनस के पिता यूनुस का पीओपी का कारोबार है। माता-पिता के अलावा अनस की दो बहनें हैं। पूरा परिवार पढ़ा लिखा है। पता नही कैसे एनआईए अनस को आतंकी बता रही है। अनस के घर उसके पिता व बाकी परिजन कोर्ट में सुनवाई के लिए गए हुए थे। अनस पर बम बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक सामान,  अलार्म व बैटरी उपलब्ध करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Nia delhi - फोटो : kumar sanjay
राशिद की मां को उम्मीद जल्द रिहा होगा बेटा
जाफराबाद की गली नंबर-35, मकान नंबर-1054 में रहने वाले राशिद जफर की मां बेटे की गिरफ्तारी से परेशान तो है, लेकिन उन्हें यकीन है, कि एनआईए जल्द उनके बेटे को रिहा कर देगी। जफर की मां शहनाज का कहना है कि उनका बेटा कभी गलत नही हो सकता है। चाचा अफजल अहमद ने बताया कि 4.30 बजे अचानक एनआईए की टीम उनके घर पहुंची। घर से सभी परिजनों के 10 मोबाइल, लैपटॉप, एक टैब और घर में रखे 5.30 लाख रुपये अपने साथ ले गए। छह माह पूर्व ही जफर ने मेन रोड जाफराबाद पर जैकेट बेचने की दुकान खोली थी। एक साल पूर्व वह हज भी करके आया था। परिजनों का कहना है कि वह जफर को रिहा कराने के लिए हर संभव कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें