फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Metro Reopening in Delhi: दिल्ली की लाइफलाइन मेट्रो फिर पटरी पर आई, तस्वीरों में देखें कैसी है व्यवस्था

Mon, 07 Sep 2020 03:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 14
दौड़ने लगी दिल्ली मेट्रो - फोटो : शुभम बंसल
कोरोना वायरस के चलते पूरे भारत में लागू किए गए लॉकडाउन में बंद की गई दिल्ली की लाइफलाइन दिल्ली मेट्रो 169 दिन बाद आज फिर से दौड़ने लगी। हालांकि अभी यात्रियों की संख्या कम है।

 
विज्ञापन

2 of 14
मेट्रो में बैठे यात्री - फोटो : शुभम बंसल
दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन से पहली मेट्रो सुबह सात बजे हुड्डा सिटी सेंटर (गुरुग्राम) से समयपुर बादली (दिल्ली) के लिए रवाना हुई। आज सुबह व शाम के पीक आवर्स में मेट्रो चलेगी।
 
विज्ञापन

3 of 14
फिर दौड़ने लगी मेट्रो - फोटो : एएनआई
अगले छह दिनों में चरणबद्ध तरीके से अलग-अलग लाइनों पर मेट्रो को चलाया जाएगा। 12 सितंबर को हर लाइन पर मेट्रो अपने पूरे समय के लिए दौड़ने लगेगी।
 

4 of 14
दौड़ने लगी दिल्ली मेट्रो - फोटो : शुभम बंसल
मेट्रो प्रशासन ने अपील की है कि संक्रमण से बचने के लिए यात्री कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। साथ ही संक्रमण के लक्षण होने पर उनको यात्रा करने से परहेज करना होगा।
 
विज्ञापन

5 of 14
जांच करते हुए सुरक्षाकर्मी - फोटो : शुभम बंसल
दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा जांच से गुजरकर आज पहली मेट्रो में यात्री सवार हुए। इधर, दिल्ली पुलिस ने भी सभी स्टेशनों के बाहर सुरक्षा कड़ी की है, ताकि भीड़ न लग पाए। 

 
विज्ञापन

6 of 14
दौड़ने लगी दिल्ली मेट्रो - फोटो : शुभम बंसल
इससे पहले यात्रियों के सुरक्षित सफर की पूरी तैयारी कर ली गई और यात्रियों से बहुत जरूरी होने पर ही यात्रा करने और कोच में बातचीत से बचने की अपील की गई है। दिल्ली मेट्रो फिलहाल 20 फीसदी यात्रियों के साथ संचालित होगी, जबकि एक्वा लाइन पर नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो के 15 स्टेशनों पर केवल एक गेट से ही प्रवेश और निकास होगा।
विज्ञापन

7 of 14
बैग को सैनिटाइज करता कर्मचारी - फोटो : शुभम बंसल
पहले चरण में येलो लाइन (समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर (गुरुग्राम में) व रेपिड मेट्रो) का संचालन दो पालियों में होगा। इस लाइन से जुड़े वो स्टेशन जो कंटेनमेंट जोन के दायरे में हैं, बंद रहेंगे। 
 

8 of 14
मेट्रो स्टेशन पर सैनिटाइज करता कर्मचारी - फोटो : शुभम बंसल
दो दिन बाद 9 से 12 सितंबर तक चरणबद्ध तरीके से अन्य लाइनें भी खोल दी जाएंगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने रविवार शाम तक संचालन संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। 
 

9 of 14
टिकट काउंटर पर महिला यात्री - फोटो : शुभम बंसल
फिलहाल सुबह 7 से 11 बजे और शाम 4 से 8 बजे के बीच ही मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी। कोरोना से बचाव के तमाम उपाय करने के साथ ही डीएमआरसी फिलहाल 20 फीसदी यात्री क्षमता के साथ ही मेट्रो संचालन करेगा। यात्रा के लिए स्मार्ट कार्ड जरूरी होगा और कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा।
 

10 of 14
मशीन को सैनिटाइज करता कर्मचारी - फोटो : शुभम बंसल
लॉकडाउन के कारण गत 22 मार्च को मेट्रो सेवाएं बंद कर दी गई थी। डीएमआरसी और दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने यात्रियों से अपील की है कि सोशल डिस्टेंसिंग के लिए तय किए गए नियमों का सख्ती से पालन करें। उन्होंने बताया कि 49 किलोमीटर लंबी येलो लाइन पर 37 स्टेशन खुले रहेंगे। 
 

11 of 14
मेट्रो में यात्री - फोटो : एएनआई
शुरुआती दो दिनों तक 57 मेट्रो ट्रेनें 462 फेरे लगाएंगी। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए स्टेशनों पर मेट्रो के रुकने का वक्त बढ़ाया गया है। डीएमआरसी ने एयरोसोल ट्रांसमिशन रोकने के लिए यात्रियों से सफर के दौरान कम से कम बातचीत करने की अपील की है, क्योंकि इससे कोरोना संक्रमण का खतरा और बढ़ सकता है। 

12 of 14
टिकट काउंटर पर महिला यात्री - फोटो : शुभम बंसल
दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के टिकट काउंटर पर महिला यात्री और मेट्रो कर्मचारी।

13 of 14
बंद पड़ा मेट्रो का गेट - फोटो : नवनीत शरण
मेट्रो के सभी गेट नहीं खोले गए हैं। दिल्ली के गुरु तेग बहादुर नगर मेट्रो स्टेशन पर बंद पड़ा गेट।
विज्ञापन

14 of 14
परी चौक मेट्रो स्टेशन पर डॉग स्क्वॉड - फोटो : एएनआई
ग्रेटर नोएडा में आज से नोएडा मेट्रो चलनी शुरू हो गई है। सुरक्षा के मद्देनज़र परी चौक मेट्रो स्टेशन पर डॉग स्क्वॉड की मदद ली जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें