delhi metro
- फोटो : पीटीआई
हुडा सिटी सेंटर से केन्द्रीय सचिवालय तक यात्रा करने वाली ज्योत्सना सिंह (28) ने कहा कि आमतौर पर वह द्वार संख्या-1 से निकलती हैं जो खुला रहता था, लेकिन आज बंद है। उन्होंने कहा, 'मुझे वापस लौटकर गेट नंबर तीन से बाहर निकलना पड़ा, जिसमें 5-7 मिनट फालतू लग गए। मैं हालात के मद्देनजर इतनी देरी के लिए पहले से तैयार थी।' शास्त्री भवन में काम करने वाली सिंह ने कहा मेट्रो में उनके केवल 50 रुपये खर्च हुए, जबकि कैब से यात्रा करने में 350 से 400 रुपये लग रहे थे।