फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुई दिल्ली मेट्रो की हेरिटेज लाइन, देखें INSIDE PHOTOS

Mon, 29 May 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
heritage line - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली मेट्रो की हेरिटेज लाइन आज दोपहर 12 बजे से आम लोगों के लिए खोल दी जाएगी। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मेट्रो भवन से इसे हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत करेंगे।  (सभी फोटोः जी पॉल/अमर उजाला)
 
विज्ञापन

2 of 9
heritage line
5.17 किलोमीटर लंबे बनी इस लाइन पर दिल्ली गेट, जमा मस्जिद, लाल किला और कश्मीरी गेट जैसे चार स्टेशन हैं। हेरिटेज लाइन खुलने के बाद यात्री फरीदाबाद से सीधे कश्मीरी गेट तक जा सकेंगे। फिलहाल ये लाइन एस्कॉर्ट्स मुजेसर से आईटीओ तक चलती है। हेरिटेज लाइन के शुरू होने से कश्मीरी गेट से एस्कॉर्ट्स मुजेसर सवा घंटे में पहुंच सकेंगे।
 
विज्ञापन

3 of 9
heritage line
दिल्ली मेट्रो की लाइन-6 का दिल्ली गेट से कश्मीरी गेट का हिस्सा वास्तव में कुछ खास है। पुरानी दिल्ली के जामा मस्जिद, लाल किला और कश्मीरी गेट के आसपास के इतिहास को जोड़ने वाली लाइन के स्टेशनों को भी तस्वीरों, तलवार, झालर व गेट के जरिये इतिहास को दर्शाने की कोशिश की गई है। दिल्ली गेट स्टेशन को ग्रेनाइट और स्टील से सजाया है तो जामा मस्जिद में धातु के कार्य और नक्काशी से स्टेशन की सुंदरता बढ़ाई गई है। लाल किला स्टेशन में जहां लाल किला और कुछ अन्य इमारतों को अंदर जगह दी गई है, वहीं शाहजहां और उनकी बेगम की तस्वीर व तलवार ढाल लगाए गए हैं। निकास गेट को लाल किला के निकास की तरह लाल पत्थर की मदद से बनाया गया है। 
 

4 of 9
heritage line
कई जगह ऐसी नक्काशी, पुराने मैप व फोटो के बीच यात्रियों को सेल्फी के लिए भी ये सजावट रोकेगी। कॉरिडोर की वजह से पुरानी दिल्ली के बड़े हिस्से को एक और नई लाइन मिल गई है। वहीं लाल किला देखने, रामलीला देखने या चांदनी चौक बाजार आने की राह भी आसान होगी। इससे चांदनी चौक में वाहनों की भीड़ भी कम होने की संभावना है। गेट नंबर-4 लाल किला के बिल्कुल सामने है तो सड़क की दूसरी तरफ चांदनी चौक या अन्य बाजार के लिए गेट नंबर एक है।    
विज्ञापन

5 of 9
heritage line
इस कॉरिडोर पर सभी ट्रेन 6 कोच की होगी। प्लेटफॉर्म इसी हिसाब से डिजाइन है कि इसे बढ़ाकर 8 कोच नहीं किया जा सकेगा। पीकऑवर में 39 ट्रेन सर्विस में मिलेगी। इस 43.4 किमी के कॉरिडोर पर 32 स्टेशन हैं।      
विज्ञापन

6 of 9
heritage line
डीएमआरसी ने कैशलेस को बढ़ावा देने के लिए मोबाइल एप बेस्ड क्यूआर कोड टोकन की सुविधा ट्रायल के तौर पर शुरू करने का फैसला किया है। हेरिटेज कॉरिडोर के लाल किला स्टेशन और जामा मस्जिद स्टेशन पर ऐसे दो-दो ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) लगाए हैं जो क्यूआर कोड रीड करके खुल जाएगा।   
 
विज्ञापन

7 of 9
heritage line
डीएमआरसी के कार्यकारी निदेशक (कम्यूनिकेशन) अनुज दयाल बताते हैं कि अभी क्यूआर कोड से यात्रा करने के लिए लाल किला स्टेशन से प्रवेश करना और जामा मस्जिद स्टेशन पर निकलना होगा। ये क्यूआर कोड अभी पेटीएम से लिए जा सकेंगे और अगले एक-दो महीने में आईसीआईसीआई और जिपकैश पेमेंट ई-वैलेट से भी इस सुविधा का लाभ ले सकें गे। ट्रायल सफल होने पर बाकी जगह भी ये स्मार्ट गेट लगेंगे।    

8 of 9
heritage line
दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सबसे लंबे एस्कलेटर्स रविवार को शुरू होने वाले हेरिटेज लाइन के कश्मीरी गेट स्टेशन पर लगे हैं। एक साथ पांच एस्कलेटर्स यात्रियों को भूमिगत सेक्शन से सीधे ऊपरी हिस्से पर पहुंचाएगा। अभी तक कश्मीरी गेट पर लगा 30 मीटर का एस्कलेटर सबसे लंबा था। नए स्टेशन में पांच एस्कलेटर्स 15 मीटर ऊंचे और 33 मीटर लंबे लगाए गए हैं। कश्मीरी गेट के नए स्टेशन पर 15 एस्कलेटर्स समेत पूरे स्टेशन पर 39 एस्कलेटर्स हैं।   
विज्ञापन

9 of 9
heritage line
हेरिटेज कॉरिडोर के खुलने से दिल्ली के बड़े हिस्से से भविष्य में बल्लभगढ़ पहुंचना भी आसान होगा। कॉरिडोर के विस्तार में एस्कॉर्ट्स मुजेसर से 3.2 किमी की लाइन बल्लभगढ़ को जोड़ेगी, जिस पर काम चल रहा है। फिर इस लाइन पर अभी दो इंटरचेंज, तीसरा रविवार से कश्मीरी गेट शुरू होगा, भविष्य में लाइन-7 पर लाजपत नगर और लाइन-8 पर कालका जी स्टेशन पर होगा। इस इंटरचेंज की वजह से दिल्ली के बड़े हिस्से से ये लाइन जुड़ जाएगी।      


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें