फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः शराब की दुकान के बाहर खड़े लोगों पर शख्स बरसाने लगा फूल, बोला- 'तुम हो अर्थव्यवस्था के योद्धा'

Tue, 05 May 2020 04:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
man showers petals on people standing in liquor queue - फोटो : विवेक निगम
दिल्ली समेत पूरे देश में सोमवार से लॉकडाउन के तीसरे चरण की शुरुआत हुई है और इसके साथ ही देशभर में शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी गई। सोमवार को राजधानी में शराब की दुकानों के बाहर जमकर सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन हुआ जिसके चलते पुलिस को लाठियां भी चलानी पड़ीं। वहीं आज एक मजेदार वाकया भी हुआ। देखें इस वाकये के फोटो और वीडियो...
विज्ञापन

2 of 4
man showers petals on people standing in liquor queue - फोटो : विवेक निगम
इसके चलते दिल्ली सरकार ने फैसला किया कि शराब पर 70 प्रतिशत कोरोना टैक्स बढ़ा दिया जाए ताकि दुकानों के बाहर भीड़ कम हो जाए, लेकिन आज भी सुबह से ही शराब की दुकानों पर खुलने से पहले ही भीड़ लगी रही। कई जगह तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए पुलिस का आज फिर लाठियां फटकारनी पड़ीं।

विज्ञापन

3 of 4
man showers petals on people standing in liquor queue - फोटो : विवेक निगम
कृष्णा नगर में शराब लेने के लिए मंगलवार सुबह 6 बजे से लंबी लाइन लग गई। शराब की दुकान खुली भी नहीं थी कि खरीदारों की कतार कई मीटर लंबी हो गई थी। वहीं इस बीच अचानक कुछ लोग वहां पहुंचे और कतार में खड़े लोगों पर फूल बरसाने लगे।
विज्ञापन

4 of 4
man showers petals on people standing in liquor queue - फोटो : विवेक निगम
वह शराब के लिए लाइन में खड़े लोगों पर फूल डाल रहे थे और कहते जा रहे थे कि, 'ये हमारे देश की अर्थव्यवस्था के योद्धा है।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें